फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

यहां जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के 20 बड़े फैसले, इतने पदों को भरने की मंजूरी

Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions
हिमाचल की जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने नागरिकों, उपभोक्ताओं, उत्पादकों, आपूर्तिकर्ताओं, बॉटलरों, थोक व परचून विक्रेताओं और सरकार को ध्यान में रखते हुए आबकारी नीति 2018-19 को स्वीकृति प्रदान की है। 
विज्ञापन


इसमें नीति में शराब की विभिन्न स्तरों पर होने वाली सप्लाई को सुचारू रखने पर जोर दिया गया है। खास बात यह है कि इस नई नीति से सरकार को करीब 1552.88 करोड़ रुपये बतौर राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पिछले साल 2017-18 में अर्जित राजस्व से यह 271.33 करोड़ यानी करीब 21.17 प्रतिशत अधिक होगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद प्रदेश में एक अप्रैल से नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर विक्रेताओं को राहत

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

पिछली कैबिनेट में जहां सरकार ने पिछली सरकार की शराब नीति को खत्म करने का एलान किया था। वहीं नई नीति को मंजूरी दी गई जिसमें व्यापार में सुगमता की नीति के अनुरूप सोर्स लाइसेंस प्राप्त करने की शर्तों को आसान किया गया है तथा आबकारी करों की संख्या में भी कटौती की गई है।

वहीं, फुटकर विक्रेताओं को अनलिफ्टेड मिनिमम गारंटीड कोटा से छूट दे दी है। इसके अलावा सिक्योरिटी राशि को भी 18 से 13 प्रतिशत कर दिया गा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने वृद्धि के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस वर्ष से पारदर्शी लाटरी प्रणाली के माध्यम से रिटेल वेंड के आवंटन को स्वीकृति प्रदान की।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्र रूप से होटलों तथा रेस्तराओं में बीयर उत्पादन के लिए माइक्रो ब्रिवरी की स्थापना की नीति को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।

शराब के पैसे का ऐसे होगा उपयोग

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

कैबिनेट ने राज्य के लोगों के कल्याण को देखते हुए देशी शराब की प्रति बोतल पर एक रुपया तथा भारत में बनी विदेशी शराब की प्रत्येक बोतल की बिक्री पर 2 रुपये अलग से वसूलने की मंजूरी दी है। इस राशि को एंबुलेंस सेवाएं निधि तथा स्थानीय निकायों के कल्याण के लिए आवंटित किया जाएगा।

वहीं, कैबिनेट ने शराब के लिए मुख्य कच्ची सामग्री ईएनए तथा बीयर पर आयात शुल्क कम करके तथा शराब की बिक्री पर फिर से न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) की बजाय अधिकतम बिक्री मूल्य (एमआरपी) प्रणाली लागू करने का फैसला लिया है। वहीं, शराब की दरों को सभी फुटकर शराब दुकानों पर प्रदर्शित करने का भी निर्णय लिया गया है।

वाइन उत्पादों के लिए खोले हाथ
हिमाचल प्रदेश में वाइन उत्पादकों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। कैबिनेट ने उन्हें अपने उत्पाद सीधे तौर पर फुटकर विक्रेताओं तथा बार में बिक्री की अनुमति प्रदान कर दी है। साथ ही वाइन उद्योग तथा बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक आबकारी करों को कम किया गया है तथा परिवहन शर्तों में भी छूट दी गई है। इसके अलावा राज्य के बाहर तैयार की गई वाइन पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया गया है।

वीरभद्र सरकार के फैसलों पर बैठाई विजिलेंस जांच 

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

हिमाचल मंत्रिमंडल ने पूर्व वीरभद्र सरकार के तीन फैसलों को गलत ठहराते हुए इन पर जांचें बैठाने और दोषियों को दंडित करना का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने जहां गोल्ड रिफाइनरी टैक्स फर्जीवाड़े और बीमार उद्योेगों को गैर कानूनी लाभ देने के मामलों में विजिलेंस जांच बैठाने का फैसला लिया है, वहीं

कैबिनेट की मंजूरी के बगैर सोलन जिले में दो सरकारी भवनों के अवैध निर्माण की भी इन्कवायरी करने का निर्णय लिया है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में  राज्य की दो गोल्ड रिफाइनरीज के लिए टैक्स को रिफंड करने की योजना को समाप्त करने का फैसला लिया गया।

साथ ही ये भी निर्णय लिया कि राज्य को वाजिब कर नहीं देने और इन रिफाइनरीज को अनावश्यक लाभ देने के मामले में जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र का मामला विजिलेंस जांच को दिया जाए। मंत्रिमंडल ने तय किया कि जांच के बाद दोषियों को दंडित किया जाएगा।

दोनों फर्मों को जमा करना है इतना एरियर

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

इन दोनों फर्मों को एरियर के रूप में 14 करोड़ 10 लाख 98 हजार 423 रुपये जमा करने हैं। इन गोल्ड रिफाइनरीज को गुड्ज इनटू लोकल एरिया एक्ट 2010 के तहत एरियर जमा करना है। ये मामला नादौन और परवाणू की दो गोल्ड रिफाइरी यूनिटों से संबंधित है।

सोने का कारोबार करने वाली इन रिफाइनरीज से सरकार ने वसूली करनी है। मंत्रिमंडल ने माना कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इन दोनों रिफाइनरी यूनिटोें को नियमों के विरुद्ध टैक्स में छूट दी थी।

ये छूट प्रवेश शुल्क के लिए दी गई थी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही पूर्व आबकारी मंत्री पर भी विपक्षी भाजपा ने इस पर निशाने साधे थे। उस वक्त भाजपा ने सत्ता में आने पर इस मामले में जांच की भी बात की थी। 

सरकार इस योजना की करेगी जांच

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीमार उद्योगों के पुनर्जीवित करने के लिए बनाई गई इंसेंटिव योजना मामले में भी जांच करने के आदेश दिए हैं। मंत्रिमंडल ने इसमें भी गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की है। भाजपा विपक्ष में रहते हुए भी ये मामला उठाती आई है।

इसमें 2006 से पहले लगे उद्योगों को गैर वाजिब छूट देने का आरोप लगाया जाता रहा है। जिन उद्योगों को छूट देने का फैसला लिया गया, उन्हें हिमाचल सरकार के अलावा भारत सरकार ने भी नेगेटिव उद्योगों की श्रेणी मेें रखा था। इससे हिमाचल सरकार पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ना था। 

मंजूरी के बगैर बनाए भवनों पर भी बैठाई जांच 

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

राज्य मंत्रिमंडल ने सोलन जिले के चंबाघाट स्थित परिधि गृह भवन और कंडाघाट में अस्पताल भवन के निर्माण के लिए दी गई गई स्वीकृतियों की जांच करवाने का निर्णय लिया।

रिपोर्ट के अनुसार ये निर्माण पिछली कांग्रेस सरकार की ओर से मंत्री परिषद की पूर्व अनुमति के बिना शुरू करवाया गया था और इस प्रकार रूल ऑफ  बिजनेस और निर्देशों की अवहेलना की।

 217 पदों को भरने की मंजूरी 

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश सरकार ने 217 पदों को भरने की मंजूरी दी है। आयुर्वेदिक विभाग में 200 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भरे जाएंगे। इसमें 100 पद सीधे भर्ती से अनुबंध आधार पर जबकि सौ अन्य पद बैच वाइज भरे जाएंगे।  

हिमाचल में मेडिकल ऑफिसर की कमी के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। हिमाचल में मेडिकल ऑफिसरों के सैकड़ों पद खाली चल रहे हैं। कई आयुर्वेद औषधालय फार्मासिस्ट के हवाले हैं। सरकार के इस फैसले से औषधालय में मेडिकल अफसरों की तैनाती हो जाएगी।

इसके अलावा सरकार ने 12 सिविल जज के पदों को भरने की भी मंजूरी दी है। यह पद पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से भरे जाएंगे। सरकार ने राजीव गांधी आयुर्वेद अस्पताल पपरोला में अधीक्षक, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट और विभाग में बागवानी प्रभारी और एक पद सहायक बॉटनिस्ट का पद भरने को स्वीकृति दी गई। 

पचास मिनट देरी से शुरू हुई बैठक, सवा चार घंटे चली  

 himachal cm jairam thakur cabinet meeting big decisions

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पचास मिनट देरी से शुरू हुई। ये करीब सवा चार घंटे चली। बैठक तीन बजे शुरू होनी थी, मगर यह 3:50 बजे शुरू हो पाई। राज्य सचिवालय में वक्त पर सभी मंत्री नहीं पहुंच पाए।

हालांकि, मुख्यमंत्री सोलन में सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने के बाद लौट आए थे। राज्य सचिवालय में सुबह से ही मंत्री महेंद्र सिंह, रामलाल मारकंडा, सरवीण चौधरी और कुछ अन्य मंत्री बैठे हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार परिमहल में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम से लौट आए थे।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और सुरेश भारद्वाज भी समय पर सचिवालय पहुंच गए थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल बैठक में नहीं पहुंच पाए। ये बैठक करीब सवा आठ बजे के बाद तक चलती रही। 

ग्रामीण विकास से मिलता रहेगा किसानों को लोन
शिमला। राज्य मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के लिए 325 करोड़ के गारंटी सहयोग को 31 मार्च 2019 जारी रखने की मंजूरी भी दी। इससे किसानों को ऋण की सुविधा मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed