फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur cabinet decision over social security pension

CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में जयराम, पहली कैबिनेट मीटिंग में लिया बड़ा फैसला

Thu, 28 Dec 2017 12:32 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Thu, 28 Dec 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur cabinet decision over social security pension

विज्ञापन

पहले दिन ही नए सीएम जयराम एक्शन मोड में आ गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व के राज्य मंत्रिमंडल ने शपथ लेने के बाद बुधवार दोपहर को राज्य सचिवालय में पहली बैठक की। बुधवार शाम को इसमें पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से नियुक्त किए गए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई।

हिमाचल मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के दायरे से बाहर की जा रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

हालांकि, मेडिकल कॉलेज की साक्षात्कार प्रक्रिया को जारी रखने का निर्णय हुआ। इसमें विभिन्न बोर्डों और निगमों में समस्त अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों के साथ-साथ सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश मंत्रिमंडल ने पूर्व सरकार की ओर से दिए गए सेवा विस्तार और पुनर्नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का भी फैसला लिया। पूर्व सरकार के अंतिम छह महीने के कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने ऐसे स्थानांतरण आदेश जो अभी कार्यान्वित नहीं हुए हैं, उन पर यथास्थिति बनाए रखने का भी फैसला किया है। इस बैठक में ये भी तय हुआ कि भाजपा के स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र 2017 को सरकार के नीति दस्तावेज के तौर पर अपनाया जाएगा।

आवारा पशुओं से निजात दिलाने को बनी मंत्रिमंडल उपसमिति

himachal cm jairam thakur cabinet decision over social security pension

हिमाचल मंत्रिमंडल ने वृद्धजनों को लाभान्वित करने के लिए बिना आय की सीमा से प्रदान की जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटा कर 70 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला राज्य के वृद्धजनों के लिए नववर्ष का बड़ा तोहफा है।

राज्य मंत्रिमंडल ने आवारा पशुओं के कारण उपजी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रिमंडल उप समिति गठित करने का भी फैसला लिया। 

अनिल शर्मा, डॉ. राम लाल मारकंडा और गोबिंद सिंह ठाकुर इसके सदस्य होंगे। मंत्रिमंडल ने राज्य के लोगों विशेषकर प्रधानमंत्री का उन पर विश्वास जताने तथा नवगठित सरकार में एक मजबूत नेतृत्व उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया। 

मंत्रिमंडल ने सर्वसमिति से हिमाचल के लोगों का भारतीय जनता पार्टी, इसकी नीतियों तथा कार्यक्रमों में विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का उनके गतिशील नेतृत्व की बदौलत हाल ही के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली विजय के लिए आभार जताया जाता है।

मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव दिया कि यह सरकार प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी।

कैबिनेट बैठक के बाद हरकत में अफसरशाही, धड़ाधड़ अधिसूचनाएं जारी

himachal cm jairam thakur cabinet decision over social security pension

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद ही राज्य सचिवालय की शीर्ष अफसरशाही भी हरकत में आ गई है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार शाम को धड़ाधड़ अधिसूचनाएं जारी की गईं। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर ने एक के बाद एक चार अधिसूचनाएं जारी कीं। इनमेें इमिडियेट/टाइम बाउंड भी लिखा गया।

पहली अधिसूचना सभी निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियां निरस्त करते हुए जारी की गई। दूसरी अधिसूचना अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर दिए गए तमाम सेवा विस्तार और एक्सटेंशन को निरस्त करने को लेकर जारी की गई।

तीसरी अधिसूचना ये जारी की गई कि कर्मचारियों की लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग से बाहर कोई भर्ती नहीं होगी। कर्मचारियों के तबादलों को लेकर भी एक अन्य अधिसूचना जारी की गई कि अब तमाम स्थानांतरणों पर नए फैसले लेने होंगे। ये भर्ती संबंधित मंत्रियों की संस्तुति के बाद ही होगी।

नौ जनवरी से धर्मशाला में विधानसभा सत्र
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली मंत्रिमंडल बैठक में नौ जनवरी से विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया है। धर्मशाला के तपोवन में स्थित विधानसभा में चार दिवसीय सत्र का आयोजन किया जाएगा। 

सरकार हर वर्ष शीतकालीन सत्र धर्मशाला में आयोजित करती है। 12 जनवरी तक चलने वाले जयराम सरकार के पहले सत्र में कुछ नए बिल सदन के पटल पर रखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed