{"_id":"67c6b6d9cbe2709b6c070e77","slug":"himachal-clusters-to-be-formed-at-panchayat-level-for-natural-farming-rs-40-crore-released-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: प्राकृतिक खेती के लिए पंचायत स्तर पर बनेंगे क्लस्टर, 40 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: प्राकृतिक खेती के लिए पंचायत स्तर पर बनेंगे क्लस्टर, 40 करोड़ रुपये जारी
Tue, 04 Mar 2025 01:46 PM IST
Krishan Singh
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:46 PM IST
सार
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पंचायत स्तर पर बनने वाले क्लस्टरों के एक्शन प्लान को सरकार से मंजूरी मिल गई गई है।
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पंचायत स्तर पर बनने वाले क्लस्टरों के एक्शन प्लान को सरकार से मंजूरी मिल गई गई है। प्रदेश भर में इस योजना के तहत बनने वाले क्लस्टरों के लिए केंद्र सरकार से वर्ष 2025-26 के लिए 40 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। इसके लिए जनवरी माह में सरकार को एक्शन प्लान भेजा गया था। प्राकृतिक खेती विंग की ओर से पंचायतों में क्लस्टर बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी हफ्ते से पंचायतों में शिविर लगना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
हर क्लस्टर में कृषि सखी या सीआरपी बनाए जाएंगे, जो लोगों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देंगे। पहले चरण की शुरुआत जागरुकता शिविर के साथ होगी। इसके साथ ही तीन सेंटरों के साथ एक बायो सिसोर्स सेंटर भी बनाए जाएंगे। प्रदेश भर में 90 और जिला शिमला में 17 बायो सिसोर्स सेंटर बनाएं जाएंगे। इसमें प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाला सामान और औजार उपलब्ध होंगे। इस मिशन के तहत प्रदेश में पंचायत स्तर पर 21 हजार 750 हेक्टेयर भूमि पर 435 क्लस्टर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला शिमला में 50 क्लस्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया है। इस योजना के तहत 50 हेक्टेयर भूमि का एक क्लस्टर बनेगा। प्रति क्लस्टर में कम से कम 125 लोगों का समूह बनाया जाएगा। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मिशन से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती कर रहे लाखों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
देश में सबसे ज्यादा हिमाचल में बनेंगे क्लस्टर
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से देश भर में क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में बनाए जा रहे हैं। पहले प्रदेश में 149 क्लस्टर बनाए जाने थे। लेकिन क्षेत्र के अनुसार प्राकृतिक खेती विंग ने ज्यादा क्लस्टरों की डिमांड भेजी थी। उपनिदेशक मोहिंद्र भवानी ने बताया कि उन्होंने समय से पहले केंद्र सरकार की सभी औपचारिक्ताओं को पूरा कर लिया था। ऐसे में उन्हें ज्यादा क्लस्टर बनाने के लिए अनुमति मिल गई।
पंचायत स्तर पर क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए केंद्र सरकार से वर्ष 2025-26 के लिए 40 करोड़ रूपये जारी हो गए हैं। प्रदेश में इस समय 2 लाख 8 हजार किसान-बागवान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
-मोहिंद्र भवानी, उपनिदेशक, प्राकृतिक खेती विंग शिमला