फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chief Post Master General cpmg Upmanyu suspended, ministry orders inquiry

Himachal: हिमाचल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उपमन्यु निलंबित, मंत्रालय ने बैठाई जांच

Fri, 05 Jul 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2024 06:29 PM IST
सार

उपमुन्य हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तरप्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निलंबन का कारण किस राज्य का मामला है, इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Chief Post Master General cpmg Upmanyu suspended, ministry orders inquiry
निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) अंबेश उपमन्यु को निलंबित कर दिया है। उपमन्यु पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। डाक मंत्रालय ने उपमन्यु को निलंबित करते हुए मामले पर जांच बैठा दी है। हरियाणा के सीपीएमजी एसएफएच रिजवी को हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उपमन्यु हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निलंबन का कारण किस राज्य का मामला है, इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। राज्य विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। नई दिल्ली स्थित डाक निदेशालय ने उपमन्यु को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन पर हुई इस कार्रवाई से राज्य डाक विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों ने बताया कि वित्तीय अनियमितता को लेकर उपमन्यु के खिलाफ प्रारंभिक जांच चल रही थी। जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। इस मामले की अब विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में ही मामले से पर्दा उठाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल के पद पर कुछ माह पूर्व ही उपमन्यु की नियुक्ति हुई है। करीब 14 वर्ष पहले भी उपमन्यु हिमाचल में बतौर निदेशक सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वह गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा में भी रह चुके हैं। किस राज्य में वित्तीय अनियमितता के चलते उन्हें निलंबित किया गया है, इसकी जानकारी राज्य के अधिकारियों के पास नहीं है। राज्य में डाक विभाग के मुखिया के निलंबित होने की खबर से विभाग में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed