फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal chamba news: union minister anurag thakur announcement gym for every vidhan sabha kshetra

चंबा: अनुराग ठाकुर बोले- छोटी उम्र पर न जाएं, केंद्र में बड़े-बड़े काम कर आऊंगा

Fri, 13 May 2022 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 May 2022 06:16 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में लोगों को भ्रमित करने का काम किया। पीएम ने लोगों की पहले सोच बदली और अब तकदीर बदल रहे हैं।

विज्ञापन
himachal chamba news: union minister anurag thakur announcement gym for every vidhan sabha kshetra
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत आधिकारिक ऑनर ऑफ कंट्री के तौर पर हिस्सा लेगा। पहली बार है कि भारत को फिल्म फेस्टिवल में कंट्री ऑफ ऑनर दिया गया है। यह देश हित के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने पर उन्हें छोकरा कहकर संबोधित किया जाता रहा है, लेकिन उनकी छोटी उम्र पर न जाएं, केंद्र में बड़े-बड़े काम करके ही वह आएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चंबा चौगान में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत आयोजित राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं युवा प्रोत्साहन पर्व कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। कहा कि हिमाचल प्रदेश आबादी के लिहाज से छोटा राज्य हो सकता है, लेकिन उपलब्धियों के क्षेत्र में इसने बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा रुमाल, चंबा थाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में ओलंपिक विजेताओं को हिमाचल टोपी और चंबा थाल भेंट किए गए। प्रदेश की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे। जल्द एक टैलेंट हट आयोजित होगा। सभी कलाकार इसके लिए तैयार रहें। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में लोगों को भ्रमित करने का काम किया। पीएम ने लोगों की पहले सोच बदली और अब तकदीर बदल रहे हैं। पिछड़े जिलों को अब आकांक्षी जिलों के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed