{"_id":"5996d2784f1c1b59278b479f","slug":"himachal-chamba-manimahesh-heli-taxi-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैली टैक्सी सेवा की मनमानी, 95 किलो वजनी आदमी से वसूले 4500","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैली टैक्सी सेवा की मनमानी, 95 किलो वजनी आदमी से वसूले 4500
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश के लिए शुरू हुई हैली टैक्सी सेवा में लोगों के वजन के आधार पर पर्चियां काटी जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ऑल लंगर एसोसिएशन के महामंत्री विपन महाजन गौरीकुंड से वापस भरमौर आ रहे थे। वे डल झील में कई सालों से लंगर लगा रहे हैं। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते उन्हें गौरीकुंड से वापस लाने के लिए हैलीकॉप्टर में टिकट से ज्यादा पैसे वसूले गए। कंपनी ने अपनी ओर से यह तर्क दिया है कि उनका वजन 95 किलोग्राम है।
विज्ञापन
इसलिए 4500 रुपये की पर्ची काटी गई। बकौल विपन महाजन वजन के हिसाब से उनसे 1790 रुपये लिए जाने थे। बावजूद उनसे कंपनी प्रबंधन ने मनमानी करते हुए 4500 रुपये किस आधार पर वसूले हैं।
इस बारे में विपन महाजन ने एडीएम भरमौर से शिकायत कर दी है। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की छानबीन की जाएगी।