फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Centre releases Rs 451.44 crore conditionally to compensate for losses due to disaster

हिमाचल: आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र ने सशर्त जारी किए 451.44 करोड़

Tue, 22 Jul 2025 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jul 2025 10:24 AM IST
सार

 वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से राज्य सरकार को 451.44 करोड़ जारी करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Himachal: Centre releases Rs 451.44 crore conditionally to compensate for losses due to disaster
केंद्र से हिमाचल को मिले 451.44 । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से राज्य सरकार को 451.44 करोड़ जारी करने की घोषणा की है। यह राशि 2023 में हिमाचल में आई आपदा से हुए नुकसान के बाद पुनर्निर्माण गतिविधियों के लिए जारी की गई है। मंत्रालय ने दो टूक कहा है कि अगली किस्तें तभी जारी होंगी, जब पहले से आवंटित धन का 75 प्रतिशत उपयोग हो जाएगा और वित्तीय उपयोग पर एक निगरानी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जारी पत्र के अनुसार यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष की केंद्रीय हिस्सेदारी की पहली किस्त है, जो स्वीकृत 1504.80 करोड़ रुपये का 30 प्रतिशत है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 2006 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है, जिसमें करीब 500 करोड़ रुपये राज्य का शेयर होगा। जारी की गई सहायता राशि के उपयोग के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं। गृह मंत्रालय को फंड जारी होने के 15 दिनों के भीतर वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग को घटकवार और मद-वार राशि की जानकारी देनी होगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पुनर्निर्माण और वसूली परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी और पर्यवेक्षण करेगा। प्राधिकरण गृह मंत्रालय के साथ समन्वय करके परियोजना में वसूली और पुनर्निर्माण गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए एक निगरानी ढांचा तैयार करेगा, जिसमें पुनर्निर्मित संपत्तियों की जियो टैगिंग भी शामिल होगी।

विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करें डीसी : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को सभी उपायुक्तों से जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूदा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के निकट न जाने का आग्रह किया है। लोगों से जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सीएम ने आवश्यक सेवाओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने चंबा जिले की सुताह पंचायत में भूस्खलन के कारण मकान ढह जाने से हुई नवविवाहित जोड़े की मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed