फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Celebratory Firing Turns Fatal in Rohru Kulgaon Woman's Death Plunges Village into Mourning

हिमाचल प्रदेश: धार्मिक अनुष्ठान में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत, हत्या में दो गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 11:14 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Apr 2026 11:14 AM IST
सार

शिमला के उपमंडल रोहड़ू के कुलगांव में रविवार रात देवता के धार्मिक अनुष्ठान में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Celebratory Firing Turns Fatal in Rohru Kulgaon Woman's Death Plunges Village into Mourning
सांकेतिक तस्वीर/मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू के कुलगांव में रविवार रात देवता के धार्मिक अनुष्ठान में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय रात को देवता के अनुष्ठान में जब सैकड़ों लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाच-गा रहे थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने हवा में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी और भीड़ के बीच एक महिला को गोली लग गई। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस घटना के बाद प्रशासन ने धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

जान गंवाने वाली महिला की पहचान रीतिका निवासी बकोरा गांव, चिड़गांव के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने रजत सोहटा, निवासी अपर बाजार रोहड़ू और अमित अक्का उर्फ रोहित निवासी मंडारली रोहड़ू को गिरफ्तार किया है। जिस 12 बोर की बंदूक से गोली चली है, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस बंदूक का लाइसेंस किसी और के नाम पर बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवता के अनुष्ठान के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग (खुशी में फायरिंग) कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अचानक बंदूक से निकली गोली भीड़ के बीच रीतिका को जा लगी। महिला को गोली लगने के बाद सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों का आरोप है कि जिस समय कुलगांव में फायरिंग हुई और हथियार लहराए गए, उस दौरान पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटना को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उधर, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने कुलगांव घटना के बाद धार्मिक आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



रोहड़ू अस्पताल परिजनों का हंगामा, प्रशासन पर उठाए सवाल
महिला का शव जब रोहड़ू अस्पताल पहुंचा तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक व एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जाना था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे शव भेजने के लिए निजी वाहन लाए, लेकिन उसमें रेत भरी थी। इससे परिजन भड़क गए और नारेबाजी शुरू की। माहौल गरमाने के बाद शव भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

Himachal Celebratory Firing Turns Fatal in Rohru Kulgaon Woman's Death Plunges Village into Mourning
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिला की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 
रोहड़ू फायरिंग कांड ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली- राकेश जमवाल
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया। उन्होंने मृतका रितिका (उर्फ गुड़िया) के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। राकेश जमवाल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

कुलगांव घटना पर एसडीएम रोहड़ू ने शोक किया व्यक्त 
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू, धर्मेश रामौत्रा ने कुलगांव में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में एक महिला की हुई दुखद मृत्यु पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपमंडलाधिकारी ने बताया कि उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर पूर्व में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग न करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हुई यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार साथ न लाएं और न ही उनका प्रयोग करें, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति नियमों के विरुद्ध जाकर आग्नेय शस्त्रों का प्रदर्शन करता है, तो उसके शस्त्र को तत्काल प्रभाव से जब्त किया जाए तथा संबंधित लाइसेंस को निरस्त किया जाए। उपमंडलाधिकारी ने जानकारी दी कि कुलगांव में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कुलगांव घटना: धार्मिक आयोजनों में हथियारों पर सख्त प्रतिबंध के निर्देश 
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू, धर्मेश रामौत्रा ने कुलगांव में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में एक महिला की हुई दुखद मृत्यु के बाद सख्त निर्देश जारी किए है। इसमें धार्मिक आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल को लेकर पाबंदी लगाई है। कहा कि उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर पूर्व में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग न करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हुई यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार साथ न लाएं और न ही उनका प्रयोग करें, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति नियमों के विरुद्ध जाकर आग्नेय शस्त्रों का प्रदर्शन करता है, तो उसके शस्त्र को तत्काल प्रभाव से जब्त किया जाए तथा संबंधित लाइसेंस को निरस्त किया जाए। 

सीएम सुक्खू ने महिला के निधन पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक समारोह के दौरान एक महिला की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर इस हादसे के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed