फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet minister anil sharma joined bjp with family

हिमाचल कांग्रेस को एक और झटका, दिग्गज मंत्री परिवार समेत भाजपा में शामिल

Sun, 15 Oct 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 15 Oct 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet minister anil sharma joined bjp with family

विधानसभा चुनाव की घोषणा के ठीक बाद  प्रदेश कांग्रेस को एक और झटका लगा है। सीएम वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह की भाभी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब मंडी से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है। 

विज्ञापन


हिमाचल विधानसभा चुनाव के एलान के तीसरे ही दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और उनके बेटे मंत्री अनिल शर्मा ने परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


इससे सूबे की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के भी भाजपा में शामिल होने की सूचना है।  आश्रय शर्मा को भी भाजपा टिकट दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अभी मंत्रिमंडल और कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है। जल्द ही वह विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अनिल शर्मा का कहना है कि उन्हें लंबे समय से उनके परिवार को नजरंदाज किया जा रहा था। 

मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। मंडी सदर से प्रत्याशी बनाने के आश्वासन के बाद वह भाजपा में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि पंडित सुखराम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के धुर विरोधी रहे हैं। 

कांग्रेस में महसूस कर रहे थे घुटनः अनिल

himachal cabinet minister anil sharma joined bjp with family
कांग्रेस में महसूस कर रहे थे घुटनः अनिल
अनिल शर्मा ने भाजपा में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि कांग्रेस में वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे। राहुल गांधी की मंडी रैली के दौरान उनके पिता पंडित सुखराम का विरोध किया गया था। इसी के चलते वह इस रैली में शामिल नहीं हुए थे। 

इसके बाद चुनाव को लेकर गठित समितियों में भी उनको और पंडित सुखराम को कोई जगह नहीं मिली। शनिवार को पंडित सुखराम ने खुद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे से दिल्ली में मुलाकात कर नाराजगी जताई लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 

इसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। अनिल शर्मा का कहना है कि भाजपा ने उन्हें मंडी सदर से प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया है और जल्द ही वह विधिवत रूप से पार्टी को ज्वाइन करेंगे। भाजपा में शामिल होने का एलान करने पर मंडी के कई भाजपाई उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए।

 पड्डल में रैली का किया था विरोध

himachal cabinet minister anil sharma joined bjp with family
 पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने बीते दिनों मंडी के पड्डल मैदान में हुई कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर भी एतराज जताया था। उन्होंने पड्डल मैदान को नुकसान पहुंचने की बात कहते हुए रैली का विरोध किया था। अनिल शर्मा के इस कदम को लेकर खूब चर्चा हुई थी। तभी से अनिल का परिवार समेत भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थी।

बदलेंगे मंडी की राजनीति के समीकरण
 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के परिवार की भाजपा में एंट्री होने से जिला मंडी के राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। जिला में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का खासा दबदबा माना जाता है। सुखराम और अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मंडी सदर सीट कांग्रेस का गढ़ रहा है। अनिल शर्मा के कांग्रेस छोड़ने से भाजपा को जिला में मजबूती मिलने की संभावना है। 

 

सुखराम ने दिया था प्रदेश में तीसरा विकल्प

himachal cabinet minister anil sharma joined bjp with family

 पंडित सुखराम का हिमाचल की राजनीति में खासा दबदबा रहा है। उन्होंने ही साल 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस का गठन कर प्रदेश में तीसरे मोर्र्चे का विकल्प दिया था। साल 1998 में पंडित सुखराम की हिविकां के सहयोग से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी।

इस चुनाव में हिविकां के पांच विधायक जीते थे। उस समय भाजपा और कांग्रेस की 31-31 सीटों पर जीत हुई। हिविकां के सहयोग से तब मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनीं। हिविकां समर्थित भाजपा सरकार ने अपना कार्यकाल तो पूरा किया, मगर बाद में हिविकां का कांग्रेस में विलय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed