{"_id":"62fe5a4bf911e43be41b894b","slug":"himachal-cabinet-meeting-will-be-held-on-22nd-august-at-the-state-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet: 22 अगस्त को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet: 22 अगस्त को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर
Thu, 18 Aug 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Aug 2022 08:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में खैर कटान की नीति और प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती जैसे एजेंडे जा सकते हैं और इन पर निर्णय हो सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 22 अगस्त को राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में खैर कटान की नीति और प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती जैसे एजेंडे जा सकते हैं और इन पर निर्णय हो सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कई लंबित बजट घोषणाओं को अपनी मंजूरी दे सकते हैं।
विज्ञापन
पेंशनरों की जेसीसी बैठक टली
उधर, हिमाचल में दो गुटों की खींतचान के बीच पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक आगे टाल दी गई है। 18 अगस्त को प्रस्तावित रही यह बैठक अब 31 अगस्त को आयोजित की जा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम = ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति की यह पहली बैठक होगी। इसमें पेंशनरों के कई मुद्दे उठेंगे। हालांकि जयराम सरकार के इस कार्यकाल में कर्मचारियों की जेसीसी बैठक पहले हो चुकी है।
विज्ञापन