{"_id":"60c21ec48a222c22994cd9dc","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-will-get-green-signal-to-run-buses-preparing-to-give-relief-to-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, बसें चलाने को मिलेगी हरी झंडी, पर्यटकों को राहत देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, बसें चलाने को मिलेगी हरी झंडी, पर्यटकों को राहत देने की तैयारी
Fri, 11 Jun 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:33 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज बसों को चलाने, पर्यटकों को राहत देने के अलावा कॉलेज परीक्षाओं पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें कोविड-19 के मामले घटने के बाद कोरोना कर्फ्यू में कई रियायतें देने की तैयारी चल रही है, जिनमें राज्य में बसें चलाने को हरी झंडी देना शामिल है। पर्यटकों को भी प्रदेश में आसानी से प्रवेश देने और कुछ राज्यों के लिए आरटीपीसीआर की अनिवार्यता खत्म करने का मामला बैठक में जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू का समय घटाने के बारे में भी निर्णय होगा। दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अधिक समय तक खोलने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि बैठक में कोरोना का पाजिटिविटी रेट 5 फीसदी तक उतर आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ज्यादा ढील देने के पक्ष में नहीं है। बैठक में कॉलेज परीक्षाओं को करवाने पर भी निर्णय होगा। 25 जून के बाद फाइनल ईयर की परीक्षाएं करवाने की तैयारी है। निजी बसों पर टैक्स माफ करने का मुद्दा भी बैठक में जाएगा। निजी बस ऑपरेटरों की इस मांग पर सरकार राहत दे सकती है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा बढ़ाने का एजेंडा और कई अन्य विषय भी बैठक में जाएंगे।
विज्ञापन
एक दिन पहले निदेशक और एमडी से जानी पर्यटन बंदिशों पर राय
सीएम जयराम ठाकुर ने राज्य पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस और पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह से वीरवार को बैठक की। इनसे राय ली गई कि पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए क्या किया जा सकता है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण भी न फैले और सैलानियों को राज्य में आने में भी कोई दिक्कत न हो, इस पहलू पर उनसे विचार-विमर्श किया गया। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन