{"_id":"620a18b49568c7573b570890","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-14-february-2022-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh Cabinet: 17 फरवरी से स्कूलों में आएंगे पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी, नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh Cabinet: 17 फरवरी से स्कूलों में आएंगे पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी, नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं होंगी
Mon, 14 Feb 2022 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी 17 फरवरी से स्कूलों में आएंगे। मंत्रिमंडल का यह फैसला शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए महामारी को नियंत्रण में मानकर 17 फरवरी से प्री प्राइमरी (नर्सरी-केजी) से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है। मार्च 2020 के बाद नर्सरी-केजी और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे पहली बार पहुंचेंगे। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाली पाठशालाओं में नौवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूल पहले से ही खुले हैं। अब शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल भी खुलेंगे। कैबिनेट बैठक में सभी जिम और सिनेमा घरों को खोलने, सभी तरह के लंगरों के लिए अनुमति देने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 14 से 23 मार्च तक होने वाली नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। बीते दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने डेटशीट जारी करते हुए कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं लेने का फैसला लिया था। अब 17 फरवरी से स्कूल खुलने का निर्णय होने के बाद निदेशालय ने सभी कक्षाओं की परीक्षाएं ऑफलाइन ही लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं होनी हैं। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाएं होंगी। पहली, दूसरी, चौथी, छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। उधर, तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष से स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा। यह परीक्षाएं भी स्कूलों में ही होंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी
प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी अपनी स्वीकृति दी है। राज्यपाल सरकार की पिछली उपलब्धियों को गिनाते हैं। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से होगी। पहले दिन की कार्यवाही उनके अभिभाषण पर ही खत्म होगी।
विज्ञापन