फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting on 23 July 2022 UGC pay scale to college teachers pre primary teacher bharti

HP Cabinet: 4000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, यूजीसी पे स्केल पर कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

Thu, 21 Jul 2022 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 10:32 AM IST
सार

एक वर्ष का नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) का डिप्लोमा करने वाले प्री प्राइमरी शिक्षक बन सकेंगे। नर्सरी-केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,000 शिक्षकों की भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting on 23 July 2022 UGC pay scale to college teachers pre primary teacher bharti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती और यूजीसी पे स्केल पर कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। 23 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में बैठक होगी। शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। प्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालयों के करीब 4700 शिक्षकों को हरियाणा की तर्ज पर यूजीसी पे स्केल दिया जाएगा। एक वर्ष का एनटीटी डिप्लोमा करने वाले शिक्षक बन सकेंगे। शिक्षक भर्ती में आंगनबाड़ी वर्करों को भी प्राथमिकता मिलेगी। बीते कई माह से शिक्षा विभाग के दोनों प्रस्ताव लटके हैं।

विज्ञापन


शिक्षकों को यूजीसी पे स्केल देने के लिए शिक्षा विभाग ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर वित्त महकमे को भेजा है। पे स्केल देने के लिए करीब 450 करोड़ का सरकार पर वित्तीय भार पड़ेगा। वर्ष 2016 से शिक्षकों को इसका एरियर भी मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से 39 माह के लिए यूजीसी पे स्केल की आधी राशि प्रदेश सरकार को दी जाएगी। बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने इस मामले को जल्द हल करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उधर, एक वर्ष का नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) का डिप्लोमा करने वाले प्री प्राइमरी शिक्षक बन सकेंगे। नर्सरी-केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,000 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी। बीते कई माह से प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का मामला फाइलों में ही घूम रहा है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त एनटीटी संस्थानों से डिप्लोमा करने वाले ही भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी, अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स करने वालों और 30 फीसदी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जानी है। शिक्षा विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed