{"_id":"63442807523f9e205908a729","slug":"himachal-cabinet-meeting-himac","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में इन फैसलों पर लगेगी मुहर, पीएम दौरे पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में इन फैसलों पर लगेगी मुहर, पीएम दौरे पर होगी चर्चा
Mon, 10 Oct 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:43 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी। मोदी चंबा में दो हाइडल प्रोजेक्टों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को दोपहर बाद 3:00 बजे के बाद होगी। इस बैठक में बल्क ड्रग फार्मा पार्क पर प्रस्तुति दी जाएगी। ऊना के हरोली में बनाए जा इस पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
मोदी चंबा में दो हाइडल प्रोजेक्टों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण करेंगे। बल्क ड्रग पार्क का भी वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं। इस बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं को लागू करने के बारे में भी फैसले होंगे। प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित संस्थानों के स्तरोन्नयन पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन