फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting decision today: matric class students promoted corona curfew in himachal from 6 May 2021

हिमाचल प्रदेश: दसवीं कक्षा के डेढ़ लाख छात्र किए प्रमोट, 7 मई से लगेगा कोरोना कर्फ्यू

Wed, 05 May 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 May 2021 06:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। सभी सरकारी और निजी कार्यालय 7 मई 2021 से 16 मई 2021 की मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे। स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision today: matric class students promoted corona curfew in himachal from 6 May 2021
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। सभी सरकारी और निजी कार्यालय 7 मई 2021 से 16 मई 2021 की मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे। स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने सीबीएसई की तर्ज पर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 1.16 लाख विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने बारहवीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं को आगामी आदेश तक निलंबित करने का फैसला भी लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रहेंगे। कोरोना के मामले बढ़ने के चलते सरकार ने इस वर्ष दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं लेने का फैसला लिया है। बोर्ड के अनुसार 10वीं कक्षा में नियमित 1,16,954 विद्यार्थियों को अब सीबीएसई की तर्ज पर जमा एक कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।  उधर, प्रदेश में स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय अब 31 मई तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने निर्णय लिया कि नागरिक कार्य स्थलों, बागवानी-कृषि और अन्य परियोजना स्थलों पर काम जारी रहेगा। सभी सरकारी और निजी परिवहन 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चलेंगे और इंटर-स्टेट परिवहन जारी रहेगा। सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। कृषि, सिविल वर्कर, ट्रांसपोर्ट और उद्योग इकाइयां को कर्फ्यू में छूट रहेगी। औद्योगिक प्रतिष्ठान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वालों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी होगी, रिपोर्ट नहीं होने पर क्वारंटीन में रहना होगा।


कैबिनेट के लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक पदों के साथ मंडी जिले के धर्मपुर में एक नया जल शक्ति सर्किल बनाने का निर्णय लिया। ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में थानाकलां में एक जल शक्ति डिवीजन खोलने के लिए भी अपनी सहमति दी। कैबिनेट ने बेहतर प्रशासनिक कामकाज के लिए जल शक्ति सब डिवीजन नंबर 2 ऊना में बेसल को मौजूदा कर्मचारियों और बुनियादी ढांचे को स्थानांतरित करने की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed