{"_id":"652544472ac75c3164035de3","slug":"himachal-cabinet-meeting-approval-may-be-given-to-increase-the-height-of-attic-of-buildings-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet Meeting: भवनों की एटिक की ऊंचाई बढ़ाने को कैबिनेट की मिल सकती मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet Meeting: भवनों की एटिक की ऊंचाई बढ़ाने को कैबिनेट की मिल सकती मंजूरी
Wed, 11 Oct 2023 09:59 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:59 AM IST
सार
भवनों की एटिक की ऊंचाई बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट में बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना रोक दी गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
विस्तार
हिमाचल में भवनों की एटिक की ऊंचाई बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट में बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना रोक दी गई थी। इसे लागू करने के लिए कैबिनेट में चर्चा होनी है। हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों ने राहत देने के लिए भवनों की एटिक को रिहायशी बनाने का फैसला लिया है। इसका फायदा उन भवन मालिकों को होगा, जिनके नक्शे पास हैं। इसका लाभ लेने के लिए भवन मालिकों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) या शहरी निकायों में अपना नक्शा रिवाइज करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद एटिक की ऊंचाई 3.05 मीटर किए जाने की अनुमति मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले से नए प्लॉट मालिकों को ज्यादा फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला भवन नक्शा पास करने की अनुमति है, एटिक को मंजिल बनाए जाने से लोगों को फायदा होगा। उन्हें मंजिलों की तरह एटिक में बिजली और पानी के कनेक्शन मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले प्रदेश में एटिक में रहने की अनुमति नहीं थी। एटिक की सेंटर से ऊंचाई 2.70 मीटर होने से इसे मंजिल नहीं माना जाता था। अब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एटिक की ऊंचाई 3.05 मीटर किए जाने पर इसे रिहायशी बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन