फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet expansion before himachal vidhan sabha winter session

Himachal News: विधानसभा के शीत सत्र से पहले गठित होगा सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल, दस विधायक बन सकते हैं मंत्री

Thu, 22 Dec 2022 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Dec 2022 10:27 AM IST
सार

धर्मशाला स्थित तपोवन में जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र आयोजित करने की तैयारी है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मंथन करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
himachal cabinet expansion before himachal vidhan sabha winter session
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र से पहले सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल गठित होगा। इस माह के अंत तक दस विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने नाम भी तय कर लिए हैं। मुख्यमंत्री के कोरोना से स्वस्थ होते ही शिमला लौटने पर राज्यपाल से समय लेकर मंत्रियों की शपथ की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उधर, धर्मशाला स्थित तपोवन में जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र आयोजित करने की तैयारी है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मंथन करना शुरू कर दिया है। सरकार से सत्र के आयोजन की मंजूरी मिलते ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से समय मांगा जाएगा। इसके बाद तारीखों का एलान होगा। दस मंत्रियों सहित विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन


इन 12 पदों के लिए सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिला के कांग्रेस विधायकों में मुकाबला चल रहा है। सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, चंबा से कुलदीप पठानिया, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, मंडी से चंद्रशेखर और सोलन से धनीराम शांडिल का नाम लगभग तय हो गया है। मुख्य पेच कांगड़ा और शिमला जिला में फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला जिला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप सिंह राठौर, जबकि कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, संजय रतन और रघुवीर सिंह बाली का नाम चर्चा में है। शिमला और कांगड़ा जिला से दावेदारों की संख्या अधिक है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। पार्टी के पास मुख्य सचेतक और सचेतक के दो पद भी हैं। यहां भी विधायकों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed