फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet exapansion postponed due to cm sukhvinder sukhu tests corona positive

हिमाचल: शीत सत्र स्थगित होने से बढ़ी मंत्री पद के दावेदार विधायकों की धुकधुकी

Tue, 20 Dec 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Dec 2022 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने से शीत सत्र के साथ मंत्रिमंडल गठन भी कुछ और दिनों के लिए टल गया है।

विज्ञापन
himachal cabinet exapansion postponed due to cm sukhvinder sukhu tests corona positive
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र स्थगित होने से मंत्री पद के दावेदार विधायकों की धुकधुकी बढ़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति भी कुछ और दिन के लिए टल गई है। शीत सत्र समाप्त होने के बाद 24 या 25 दिसंबर को सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल गठन संभावित था। अब मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने से सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।

विज्ञापन


11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को राजधानी शिमला के रिज मैदान पर शपथ दिलाई गई थी। इस दौरान कुछ दिन के भीतर मंत्रिमंडल गठन की बात कही गई थी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए राजस्थान जाते समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के शीत सत्र के बाद मंत्री बनाने का बयान दिया। 22 से 24 दिसंबर तक शीत सत्र धर्मशाला में प्रस्तावित था।
विज्ञापन


बीते दिनों पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ दिल्ली में कई दौर की बैठकें करने के बाद मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। अब मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने से शीत सत्र के साथ मंत्रिमंडल गठन भी कुछ और दिनों के लिए टल गया है। अधिकांश कांग्रेस विधायक दिल्ली से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच गए हैं। विधायकों का 21 दिसंबर की सुबह धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम था। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के चयन से मंत्रिमंडल के गठन का स्वरूप स्पष्ट होना था। अब बदली परिस्थितियों ने मंत्री पद के दावेदार विधायकों का इंतजार और बढ़ा दिया है। मंत्री बनने के लिए विधायकों को अब दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी 2023 के पहले सप्ताह तक रुकना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed