{"_id":"5d1cd06c8ebc3e3ca953e58e","slug":"himachal-cabinet-decisions-water-guards-will-become-fourth-class-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट ने हजारों जलरक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट ने हजारों जलरक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, लिया ये फैसला
Wed, 03 Jul 2019 09:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते सीएम जयराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों अस्थायी जलरक्षकों को नियमित करने का राज्य मंत्रिमंडल ने नया रास्ता निकाल दिया है। कैबिनेट ने फैसला लिया कि सरकार जलरक्षकों को अनुबंध आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाएगी।
विज्ञापन
हालांकि इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार उनकी पात्रता की भी शर्त रखी है। इनके लिए आईपीएच में चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न 1026 पदों को खाली किया जाएगा। इन पदों पर नियुक्त कर्मचारियों का पंप अटेंडेंट में बदला जाएगा।
विज्ञापन
इस फैसले का लाभ उन जल रक्षकों को मिलेगा, जो आठवीं या दसवीं पास हैं और पूर्व में आरएंडपी रूल के तहत भर्ती हुए थे। वर्तमान में पंचायतों में कुल 6500 जलरक्षक तैनात हैं और पिछले 12 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें से कई जलरक्षक 45 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। सरकार ने इनके लिए योग्यता आठवीं पास रखी थी, लेकिन कई जलरक्षक आठवीं पास नहीं हैं। इन्हें 2100 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है।