फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में बंपर भर्तियां, शिक्षकों के 5291 पद भरे जाएंगे, जानें बड़े फैसले

Wed, 17 May 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 May 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet decisions today: Bumper recruitment, 5291 posts of teachers will be filled
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा व अन्य विभागों में बंपर भर्तियां होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला में हुई मंत्रिमंडल बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी एवं अन्य श्रेणियों के 5,291 रिक्त पद भरने का निर्णय लिया गया है। इनमें टीजीटी कला के 1,070, नॉन-मेडिकल के 776, मेडिकल के 430, शास्त्री के 494 और जेबीटी शिक्षकों के 2,521 पद शामिल हैं। शिक्षकों के 50 फीसदी पद सीधी भर्ती और 50 फीसदी बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। यह कदम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षण स्टाफ की कमी से निपटने में काफी मददगार साबित होगा।



चिकित्सा अधिकारियों के 28 पद भरने का निर्णय
मंत्रिमंडल ने दंत स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में चिकित्सा अधिकारी (डेंटल) के 28 पद भरने का भी निर्णय लिया। निर्णय लिया कि किसी नागरिक अस्पताल अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी (डेंटल) के पद नहीं हैं तो वहां इन पदों को सृजन कर भरा जाएगा। बैठक में उद्योग विभाग में सर्वेयर के चार पद और जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के दो पद भरने का भी निर्णय लिया गया। 

himachal cabinet decisions today: Bumper recruitment, 5291 posts of teachers will be filled
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया। प्रथम चरण में 13 स्थलों की पहचान की गई है। इन स्कूलों में हाईटेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान आदि की आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके अलावा प्री-प्राइमरी और प्राइमरी विंग के बच्चों को डेबोर्डिंग के दौरान खेलने के लिए खुला क्षेत्र उपलब्ध करवाया जाएगा। 
 

himachal cabinet decisions today: Bumper recruitment, 5291 posts of teachers will be filled
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को हरीझंडी
स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने और स्थानीय युवाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर आजीविका प्रदान करने के लिए ‘राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023’ अधिसूचित करने को स्वीकृति दी। ई-टैक्सियों, ई-ट्रकों और ई-बसों, दंत चिकित्सा सुविधाओं और मत्स्य गतिविधियों को भी इस योजना के दायरे में लाया गया है। कैबिनेट ने प्रदेश में राजस्व बढ़ाने एवं क्षमता वृद्धि के दृष्टिगत एक परियोजना को स्वीकृति दी। इस परियोजना के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकायादारों के रियल टाइम डाटा तक पहुंच बनाने में सक्षम होगा। इस परियोजना में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के दृष्टिगत डाटा तैयार करने के लिए विशेष उपकरण भी होंगे, जिससे प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet decisions today: Bumper recruitment, 5291 posts of teachers will be filled
शिमला - फोटो : अमर उजाला

एटिक को रिहायशी बनाने के लिए टीसीपी नियमों में संशोधन को मंजूरी
कैबिनेट ने एटिक फ्लोर को रहने योग्य बनाने के लिए नगर एवं ग्राम योजना नियम-2014 के नियम-16 में संशोधन का निर्णय लिया। अब भवन मालिक एटिक में भी बिजली और पानी के कनेक्शन लगा सकेंगे। पहले एटिक की ऊंचाई 2.70 मीटर थी, सरकार ने इसे बढ़ाकर 3.05 मीटर करने का फैसला लिया है।
 

विज्ञापन
himachal cabinet decisions today: Bumper recruitment, 5291 posts of teachers will be filled
यात्री वाहन - फोटो : अमर उजाला

माल कर और पीजीटी डिफॉल्टरों को राहत
यात्री एवं माल कर (पीजीटी) के बकायादारों को 30 जून 2023 तक एकमुश्त राहत देने के दृष्टिगत मंत्रिमंडल ने यात्री एवं माल कर (पीजीटी) पर जुर्माना और ब्याज माफ करने को स्वीकृति प्रदान की। पीजीटी के बदले विशेष रोड टैक्स लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश में माल वाहकों से पीजीटी की मूल राशि वसूल करना प्रदेश सरकार का ध्येय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed