फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal news: Congress Candidate Pratibha singh gets emotional in Bharmour Jansabha

भरमौर: जनसभा में वीरभद्र को याद कर भावुक हुईं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह

Sat, 09 Oct 2021 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Oct 2021 06:14 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जनता को विश्वास दिलाया कि वह जीतीं तो पीएम मोदी से जनजातीय क्षेत्र पांगी की चैहणी सुरंग, होली-उतराला सुरंग के निर्माण का मुद्दा उठाएंगी।

विज्ञापन
himachal news: Congress Candidate Pratibha singh gets emotional in Bharmour Jansabha
भरमौर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शनिवार को भरमौर के चौरासी परिसर पर माथा टेकने के बाद पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद कर वह भावुक हो गईं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के पद चिह्नों पर चलकर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा। जनता को विश्वास दिलाया कि वह जीतीं तो पीएम मोदी से जनजातीय क्षेत्र पांगी की चैहणी सुरंग, होली-उतराला सुरंग के निर्माण का मुद्दा उठाएंगी। भरमौर के बाद उन्होंने लिल्ह में भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व मंत्री व विधायक आशा कुमारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए कार्यों को लेकर व उनकी कमी को लेकर भावुक हो गए। भरमौरी विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उन पर जमकर बरसे। कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक का कोई लेना-देना नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा को क्या पता सैनिक की चुनौती: खन्ना 
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। प्रतिभा सिंह ने मंडी रैली के दौरान ब्रिगेडियर कुशाल चंद के चुनाव लड़ने पर कहा था कि चुनाव सेना का मैदान नहीं है। इस पर हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि तथाकथित महलों में जन्मीं और महलों में रहने वाली प्रतिभा सिंह को क्या पता कि सैनिकों की चुनौतियां क्या होती हैं।

सुविधा संपन्न जीवन जीने वालों को सब कुछ मैदान की तरह आसान लगता है। सैनिक देश के लिए अपने घर और परिवार से दूर कभी बर्फीले पहाड़ों, कभी तपते रेगिस्तान तो कभी उफनते समंदर का सामना करता करते हैं। वे मैदान में नहीं, दुश्मन की गोलियों के बीच सीमाओं पर बने बंकरों में रहकर देश की रक्षा करते हैं। खन्ना ने कहा कि सैनिकों का काम हर वक्त चुनौतियों से जूझना है। सैनिक हार-जीत की चिंता किए बिना युद्ध के हर मोर्चे पर डटा रहता है।

वह कभी भी मैदान नहीं छोड़ता। प्रतिभा सिंह बताएं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के भय से मैदान क्यों छोड़ा था, जो आज राजनीतिक अखाड़े की बात कर रही हैं। जब वह पूर्व में सांसद थीं तो जनता के बीच घूमने की मंशा क्यों नहीं रखती थीं। जब उन्हें लगता है कि सहानुभूति लाकर उनकी राह आसान हो सकती है तो चुनाव लड़ रही हैं, ऐसा संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed