फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal By-Election Result: Congress won Four out of four seats, BJP empty handed

Himachal By-Election Result: कांग्रेस को चार की चार सीटें, भाजपा खाली हाथ

Tue, 02 Nov 2021 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 08:30 PM IST
सार

हिमाचल में पहली बार इतने बड़े उपचुनाव में सत्ता में रहते हुए भाजपा चारों सीटें हार गई है। जुब्बल-कोटखाई में तो भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक जमानत तक नहीं बचा पाई हैं। वहीं, कांग्रेस को इन नतीजों से संजीवनी मिल गई है।   

विज्ञापन
Himachal By-Election Result: Congress won Four out of four seats, BJP empty handed
उपचुनाव में विजयी कांग्रेस प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को धनतेरस के दिन आए उपचुनावों के नतीजों से कांग्रेस की दिवाली हो गई है। बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट समेत अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीटों पर जीत का चौका लगाया है। पहली बार इतने बड़े उपचुनाव में सत्ता में रहते हुए भाजपा चारों सीटें हार गई है। जुब्बल-कोटखाई में तो भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक जमानत तक नहीं बचा पाई हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं, कांग्रेस को इन नतीजों से संजीवनी मिल गई है।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा की जीत से टूटा 70 साल का ये मिथक
विज्ञापन


भितरघात, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे इतने हावी हो गए कि जगह-जगह 68 चुनावी जनसभाएं करने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गृह लोकसभा क्षेत्र मंडी की सीट को भी नहीं बचा पाए। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने 369565 मतों के साथ जीत दर्ज की है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर को 362075 वोट पड़े। कुल 17 विधानसभा सीटों में से नौ पर कांग्रेस का पंजा बुलंद रहा जबकि आठ सीटें ही भाजपा की झोली में आईं। 12661 लोगों ने प्रत्याशियों की बजाय यहां नोटा के बटन दबाकर अपनी असंतुष्टि जाहिर की। यह सीट भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन से खाली हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र के गढ़ ने आसान की प्रतिभा की जीत
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गढ़ रहे रामपुर और जनजातीय क्षेत्रों से प्रतिभा सिंह को मिली बढ़त ने कांग्रेस की जीत की राह आसान कर दी। रामपुर के लोगों ने बंपर वोटिंग करते हुए प्रतिभा सिंह को 20000 मतों की बढ़त देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज से भाजपा को मिली लीड को न्यूट्रलाइज कर दिया। किन्नौर जिले से करीब 5000, लाहौल स्पीति से 2100 और भरमौर से कांग्रेस को 4100 की लीड मिली। बाकी की कसर कुल्लू जिले के कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्र ने पूरी कर दी। यहां से कांग्रेस को चौदह हजार से ज्यादा की बढ़त मिली है। 

14661 लोगों ने दबाया नोटा का बटन  
उपचुनाव में चारों सीटों पर कुल 753566 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 14661 ने नोटा दबाया और 1295 वोट अस्वीकार हुए।

मंडी लोकसभा क्षेत्र (जीत का अंतर 7490 वोट)
प्रतिभा सिंह                                    कांग्रेस                369565
ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर                    भाजपा                362075
नोटा                                                ---                    12661

अर्की विधानसभा क्षेत्र (जीत का अंतर 3219 वोट)
संजय                                    कांग्रेस                30798
रत्तन सिंह पाल                        भाजपा             27579 
नोटा                                      ---                    1626

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र (जीत का अंतर 5789 वोट)
भवानी सिंह पठानिया             कांग्रेस                    24449
बलदेव ठाकुर                        भाजपा                    18660
डॉ. राजन सुशांत                    निर्दलीय                    12927

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र (जीत का अंतर 6293 वोट)
रोहित ठाकुर                        कांग्रेस                29955
नीलम सरैईक                        भाजपा             2644
चेतन सिंह बरागटा                निर्दलीय            23662 

पेट्रोल 107 रुपये, सिलिंडर एक हजार पार, ये तो होना ही था

वहीं शिमला शहर में मंगलवार को आम लोगों में उपचुनाव के परिणाम की खूब चर्चा रही। शहर में जहां भी देखा, चुनाव नतीजों पर  लोग अपनी-अपनी राय दे रहे थे। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट से मालरोड जा रहा एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए बोला, अरे 107 का पेट्रोल, हजार रुपये का गैस सिलिंडर, रिजल्ट 4-0 तो होना ही था। कहा कि भाजपा शून्य और कांग्रेस चार सीटें जीत गई है। लोग महंगाई से मर रहे हैं। गुस्सा कहीं तो निकलना था। लिफ्ट की फर्स्ट स्टेज से शुरू हुई फोन पर बात सेकेंड स्टेज से बाहर निकल कर माल रोड तक जारी रही। सब्जी मंडी में भी सब्जी विक्रेता चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा में मशगूल दिखे।

मंडी और कांगड़ा से संबंध रखने वाले सब्जी विक्रेता मंडी सीट पर कांग्रेस की जीत से हैरान थे। गंज बाजार में भी दुकानदारों और ग्राहकों में खूब चर्चा रही। राशन की खरीदारी करते हुए लोग उपचुनाव परिणामों पर अपनी राय बताते दिखे। शहर की लोकल बसों में भी चुनाव परिणाम ही चर्चा का मुख्य मुद्दा रहा। दोपहर बाद तीन बजे ओल्ड बस स्टैंड से बड़ागांव जा रही बस में बैठा व्यक्ति फोन पर दूसरे को बधाई दे रहा था। बोला-जनाब वही हुआ जो मैंने कहा था 4-0। लोगों में महंगाई को लेकर बहुत गुस्सा है। ओल्ड बस स्टैंड में ड्राइवर कंडक्टरों के बीच भी उपचुनाव के परिणाम ही चर्चा का विषय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed