{"_id":"6417fa96057d6a62f10a5ae3","slug":"himachal-budget-session-vidhan-sabha-proceedings-will-start-at-2-pm-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बजट सत्र: विधानसभा में आज फिर सदन की कार्यवाही में हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल बजट सत्र: विधानसभा में आज फिर सदन की कार्यवाही में हंगामे के आसार
Mon, 20 Mar 2023 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:49 AM IST
सार
सत्र की शुरुआत दो बजे होगी। दो से तीन बजे के बीच प्रश्नकाल प्रस्तावित है। उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू साप्ताहिक कार्य सूची से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही के फिर से हंगामेदार होने के आसार हैं। प्रदेश में संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने से विपक्षी दल भाजपा नाराज है। सत्र की कार्यवाही के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पानी से संबंधित सवाल सदन में गूंजेंगे। सत्र की शुरुआत दो बजे होगी। दो से तीन बजे के बीच प्रश्नकाल प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू साप्ताहिक कार्य सूची से अवगत करवाएंगे। सत्र के दौरान बजट पर चर्चा की शुरुआत होगी। पहले दिन ही इस चर्चा में भाजपा और कांग्रेस के कई विधायक भाग ले सकते हैं। विपक्ष प्रश्नकाल को ही बाधित करने का प्रयास कर सकता है। अगर प्रश्नकाल ठीक से चल भी पड़ता है, तो उसके बाद तीन बजे बजट पर चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बजट वक्तव्य से होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- कालका-शिमला रेललाइन होगी विद्युतीकृत, विश्व धरोहर का स्वरूप बनाए रखना चुनौती
विज्ञापन
जयराम ठाकुर अपने भाषण में हिमाचल प्रदेश में कई संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने, विधायक क्षेत्र विकास निधि का पैसा रोकने समेत कई अन्य मुद्दों को उठा सकते हैं। विपक्ष केंद्रीय योजनाओं को बजट में शामिल करने, पूर्व सरकार की कई योजनाओं को बजट में शामिल करने जैसे मुद्दे उठा सकते हैं।