{"_id":"622b510c5fa8b122dc6dab82","slug":"himachal-budget-session-2022-question-hour-mla-rakesh-singha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बजट सत्र: सेंट एडवर्ड में मासिक फीस सबसे ज्यादा, डीएवी न्यू शिमला में विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल बजट सत्र: सेंट एडवर्ड में मासिक फीस सबसे ज्यादा, डीएवी न्यू शिमला में विद्यार्थी
Fri, 11 Mar 2022 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:10 PM IST
सार
माकपा विधायक राकेश सिंघा के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में लिखित में जानकारी दी। लिखित जवाब में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक निजी स्कूलों में कक्षावार पढ़ने वाले स्कूलों की संख्या, मासिक ट्यूशन फीस और वार्षिक शुल्क की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के 69 निजी स्कूलों में सेंट एडवर्ड स्कूल की मासिक ट्यूशन फीस सबसे ज्यादा है। 3393 दाखिलों के साथ डीएवी न्यू शिमला स्कूल पहले नंबर पर है। शहर के सभी निजी स्कूलों में कुल 30325 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। आठ निजी स्कूलों में एक से दो हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
कामना पब्लिक स्कूल खलीनी का मैदान सबसे छोटा है। माकपा विधायक राकेश सिंघा के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में लिखित में यह जानकारी दी। लिखित जवाब में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक निजी स्कूलों में कक्षावार पढ़ने वाले स्कूलों की संख्या, मासिक ट्यूशन फीस और वार्षिक शुल्क की जानकारी दी गई है। बता दें कि राजधानी शिमला में कोरोना संकट के समय से निजी स्कूलों की फीस को लेकर अभिभावक लामबंद हैं।
विज्ञापन
स्कूल बंद रहने के बावजूद कई स्कूलों से भारी भरकम फीस वसूलने के एसएमएस अभिभावकों को जारी किए थे। छात्र-अभिभावक संघ ने इसको लेकर खूब हल्ला भी बोला था। सरकार ने निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए कानून बनाने की बात कही थी, लेकिन इसको लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन
स्कूल विद्यार्थियों की संख्या मासिक ट्यूशन फीस (रुपये) वार्षिक शुल्क (रुपये)
सेंट एडवर्ड 1739 4740-5500 750-1210
डीएवी न्यू शिमला 3393 2325-3400 11600-15200
लॉरेटो कांवेंट ताराहाल 1957 2570-3790 10500-12500
सेक्रेड हार्ट कॉंवेंट ढली 1153 2732-3387 9000-12000
ऑकलैंड गर्ल्स 1101 3790-5235 3000-6000
ऑकलैंड ब्याज 927 3790-5235 3000
जीजस एंड मैरी 1701 2550-3300 2800-3700
दयानंद पब्लिक स्कूल 1790 2880-5200 8500-14150
डीएवी लक्कड़ बाजार 2085 2480-5050 7680-13800