फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget session 2019 congress mla jagat singh negi question

सदन में पहले हंगामा, बात पता चली तो हंस पड़े सभी विधायक

Fri, 15 Feb 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Feb 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
himachal budget session 2019 congress mla jagat singh negi question
PIC

विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद प्राइवेट मेंबर्स डे के तहत नूरपुर के भाजपा विधायक राकेश पठानिया अपना विषय उठाने जा रहे थे कि इसी बीच कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी हाथ में दस्तावेज लहराते हुए सदन में खड़े हो गए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन


विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने अध्यक्ष से नेगी को अपनी बात रखने की पैरवी की। लेकिन अध्यक्ष ने इनकार कर दिया। ऐसे में विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया। शोर-शराबे के बीच सत्ता पक्ष के सदस्य विपक्ष पर पलटवार करने लगे, लेकिन अभी तक किसी को यह पता नहीं था कि जगत सिंह नेगी आखिर क्या मामला उठाना चाह रहे हैं।  
विज्ञापन


सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के नियम और कानून पढ़ने शुरू कर दिए कि प्राइवेट मेंबर्स डे पर कोई अन्य मुद्दा उठा सकते हैं कि नहीं। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा - पहले नोटिस देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal budget session 2019 congress mla jagat singh negi question
कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी

अन्य वक्ताओं ने भी गैर सरकारी सदस्य दिवस पर अपनी बात कहनी है। मैं प्रोटेस्ट के साथ ही बोलने की अनुमति देता हूं। ऐसे में सबकी नजरें जगत सिंह नेगी पर टिकी रहीं कि आखिर वह क्या मामला उठाना चाह रहे हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीते दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्ज लेकर पूर्व सरकार ने अय्याशी की है। इसे मीडिया में छापा गया है। बस इसे विधानसभा की कार्यवाही से हटाया जाए।

ऐसे में सत्ता पक्ष, विपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल हंस पड़े। सदन में कई सदस्यों ने कहा कि अगर यह बात थी तो इतना हल्ला करने की क्या जरूरत थी। ऐसे में बिंदल ने कहा कि अगर विधानसभा की कार्यवाही में यह शब्द आया होगा तो उसे हटा दिया जाएगा, मगर पहले उन्हें कार्यवाही को देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed