फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget Increases by 3,902.67 Crore; Passed by Voice Vote in the Assembly Without Disruption.

Himachal Budget: 3902.67 करोड़ बढ़ गया हिमाचल का बजट, विधानसभा में बिना गतिरोध ध्वनिमत से पारित

Mon, 30 Mar 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 08:45 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 21 मार्च को वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। सोमवार को विधानसभा में 3902.67 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 58,830.67 रुपये का बजट पारित किया गया। 

विज्ञापन
Himachal Budget Increases by 3,902.67 Crore; Passed by Voice Vote in the Assembly Without Disruption.
विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का बजट 3902.67 करोड़ रुपये बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब प्रदेश का कुल बजट 58,830.67 करोड़ रुपये हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 21 मार्च को वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। सोमवार को विधानसभा में 3902.67 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 58,830.67 रुपये का बजट पारित किया गया। सदन में बिना किसी गतिरोध के तीन मिनट के भीतर बजट ध्वनिमत से पारित कर लिया गया। वर्ष 2025-26 में 58,514 करोड़ का बजट पेश किया गया था। उस दौरान बजट में 3,873 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी और कुल बजट 62,387 करोड़ का पारित हुआ था।

विज्ञापन

शिक्षा  के लिए इतना बजट
शिक्षा विभाग के लिए राजस्व व्यय 8,848.86 करोड़ तय किया है। इसमें पूंजीगत व्यय अलग है। स्वास्थ्य विभाग में राजस्व व्यय के लिए 2,704.54 करोड़, पूंजीगत व्यय के लिए 3.519 करोड़ का बजट तय किया है। लोक निर्माण विभाग में राजस्व व्यय के लिए 2481.76 करोड़ व पूंजीगत के लिए 1104.82 करोड़, कृषि विभाग में राजस्व व्यय के लिए 338.85 करोड़ व पूंजीगत व्यय के लिए 16.05 करोड़ रुपये तय है। योजना एवं पिछड़ा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए राजस्व बजट 104.20 करोड़ व पूंजीगत बजट 63.55 करोड़ रहेगा। ग्रामीण विकास विभाग के लिए राजस्व बजट 1686.27 करोड़, विद्युत विकास के लिए राजस्व बजट 207.99 करोड़ व पूंजीगत व्यय के लिए 42.90 करोड़ का बजट तय किया है। सिंचाई, जलापूर्ति एवं सफाई के लिए 2385.30 करोड़ व पूंजीगत व्यय के लिए 765.02 करोड़ का बजट तय किया है। वित्त विभाग के बजट में राजस्व व्यय के लिए 19,380.81 करोड़ और पूंजीगत व्यय के लिए 4842.19 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed