फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal budget: CM Jairam tried to heal the old pension with the promise

हिमाचल बजट: सीएम जयराम ने ओल्ड पेंशन पर वादे से मरहम लगाने का किया प्रयास

Fri, 04 Mar 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Mar 2022 09:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए आंदोलित हैं। वह कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। जो सुझाव आएंगे, उन पर विचार होगा। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत के लिए भी अपील की। 

विज्ञापन
Himachal budget: CM Jairam tried to heal the old pension with the promise
हिमाचल बजट 2022। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर समस्या सुलझाने का वादा कर कर्मचारियों पर मरहम लगाने का प्रयास किया। उन्होंने सदन में कहा कि कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए आंदोलित हैं। वह कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। जो सुझाव आएंगे, उन पर विचार होगा। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत के लिए भी अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। यह मालूम रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले ही गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। न्यू पेंशन स्कीम वाले कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


एनपीएस प्रदर्शन में महिला कांस्टेबल हुई घायल नेताओं समेत आधा दर्जन कर्मियों मामला दर्ज
उधर, पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में एनपीएस कर्मचारी नेताओं सहित आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन्होंने हाईवे को जाम कर यातायात को बाधित किया था। इसके अलावा प्रदर्शन में एक महिला कांस्टेबल को भी चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान 103 टनल पर शिमला-सोलन हाइवे को जाम कर बाधित किया था। ड्यूटी में एक महिला कांस्टेबल को धक्का लग गया था। जिस वजह से वह गिर गई थी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप लगे है। पुलिस ने एनपीएस अध्यक्ष प्रदीप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव, श्याम लाल के नामजद किए हैं। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed