फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget Announcements: new roads will be built, 80 bridges will be constructed in state

हिमाचल में एक हजार नई सड़कें बनेंगी, 80 पुलों का होगा निर्माण, बजट में घोषणा

Sat, 06 Mar 2021 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal Budget Announcements: new roads will be built, 80 bridges will be constructed in state
हिमाचल में नई सड़कें बनेंगी।
हिमाचल सरकार ने सड़कों के रखरखाव के लिए 4502 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश में वर्ष 2021-22 में एक हजार नई सड़कों के साथ 80 नए पुल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की। 50 करोड़ से 140 किलोमीटर सड़कों पर डब्ल्यू मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। प्रदेश में पांच हजार किलोमीटर सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत राशि स्वीकृत होने के बाद सरकार हिमाचल में 3125 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करेगी। 
विज्ञापन


वर्ष 2022 तक सरकार ने 34 हजार किमी सड़क को ब्लैक टॉप युक्त करने का लक्ष्य रखा था। पहले यह 30244 किमी सड़कों को ब्लैक टॉप युक्त किया जाता था। मुख्यमंत्री ने सड़कों के रखरखाव के लिए पांच हजार मल्टी टास्क वर्कर लगाने की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सैंज-लुहरी-औट नेशनल हाईवे पर हर मौसम में यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जलोड़ी पास के नीचे 4 किलोमीटर डबललेन सुरंग की डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा। सतुलज, ब्यास और रावी नदियों पर लंबे पुलों का निर्माण होगा।  
विज्ञापन


ग्रीन नेशनल हाईवे को दिया जाएगा अंतिम रूप
शिमला। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन नेशनल हाईवे के तहत 2020-21 में 105 किलोमीटर लंबे पांवटा साहिब-गुम्मा-फेडिज पुल की निविदाओं को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू किया जाएगा। 110 किमी लंबी हमीरपुर-मंडी-सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए अवार्ड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी एनएचएआई की ओर से पांच राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 785 किमी के फोरलेनिंग का कार्य शुरू हो गया है। शिमला-मटौर सड़क प्रोजेक्ट के लिए ज्वालामुखी से कांगड़ा सेक्शन तक, पठानकोट-चक्की-मंडी सड़क के प्रथम पैकेज पंजाब- हिमाचल सीमा से सिहूनी सेक्शन के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। कीरतपुर-नेरचौक पर 31 किमी और टकोली-कुल्लू उच्च मार्ग पर 30 किमी फोरलेन का काम पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुविधा से जुड़ेंगी नई पंचायतें  
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हालही में प्रदेश सरकार ने नई पंचायतें गठित की है। इन पंचायतों में जहां सड़कें नहीं है उन्हें सड़कें से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पहले से बची 10 नई पंचायतों को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छूट गए गांव व बस्तियों को 75 करोड़ की लागत से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि के तहत 641 करोड़ की लागत से 27 कार्यों का मंजूरी प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। 

विश्व बैंक की सहायता से 650 किमी सड़कें डबल लेन में होंगी परिवर्तित 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक की सहायता से राज्य सड़क परिवर्तन परियोजना में तीन चरणों 650 किलोमीटर लंबी सड़कों का मध्यवर्ती व डबल लेन में उन्नयन किया जाएगा। इसके साथ ही 1350 किमी लंबी सड़कों का रखरखाव व सुधार होगा। प्रथम चरण में बरोटीवाला-बद्दी-साई-राम शहर सड़क, दधोल-लदरौर, रघुनाथ पुरा-मंडी-हरपुरा-भराड़ी सड़क, मंडी - रिवालसर सड़क को मध्यवर्ती व डबल लेन किया जाएगा।  

आठ जिलों में बाईपास सड़कें बनेंगी
एचपीआरआईडीसी के तहत शहरी सड़कों के सुधार के लिए आठ जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना में बाईपास सड़क का निर्माण होगा। गलियों का सौंदर्यीकरण, जंक्शन सुधार पर भी काम होगा। 

ग्रीन बिल्डिंग पहल गृह काउंसिल के साथ होगी शुरू
 स्वर्ण जयंती के अवसर पर ग्रीन बिल्डिंग पहल को गृह काउंसिल के साथ शुरू किया जाएगा जो देश की ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग बॉडी है। इससे प्रदेश में 200 सरकारी भवनों को गृह रेटिंग सिस्टम पर रेट किया जाएगा। इसी के साथ ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के सहयोग से भवनों प्रकाश, ताप उपकरण स्थापित होंगे।  

शोघी में सात करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला नक्षत्र भवन
बजट भाषण में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के शोघी में प्रदेश के पहले नक्षत्र भवन का निर्माण करवाने की घोषणा की है। इसके निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा दस करोड़ से बन रहे साइंस साइंस लर्निंग और क्रिएटिविटी सेंटर को जनता को समर्पित किया जाएगा। वहीं, कचरा प्रभावी प्रबंधन के लिए तैयार की गई योजना में शहरी निकायों को एकत्रित प्लास्टिक कचरे को सुरक्षित रूप से संशोधित और निष्पादन करने के लिए 70 वेस्ट शेडर, 70 प्लास्टिक वेस्ट बेलिंग मशीनें और 70 प्लास्टिक वेस्ट कंपेक्ट प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed