फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget 2023: CM Sukhwinder Singh first budget today, be ready for tough decisions

Himachal Budget 2023: सुक्खू सरकार का पहला बजट आज, लग सकते हैं नए उपकर

Fri, 17 Mar 2023 10:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 10:20 AM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। वह पहले ही कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर आमदनी बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Himachal Budget 2023: CM Sukhwinder Singh first budget today, be ready for tough decisions
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट की दिया अंतिम रूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। वह पहले ही कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर आमदनी बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं। इस साल चुनावी वर्ष न होने के कारण बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। राज्य का यह बजट करीब 55 से 60 हजार करोड़ रुपये के बीच का हो सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठीक 11:00 बजे वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर अपना भाषण शुरू करेंगे। इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं कि मुख्यमंत्री इस बजट में क्या खास करने वाले हैं। मुख्यमंत्री सत्ता संभालने के बाद पिछली जयराम सरकार को आर्थिक बदहाली के लिए लगातार जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। पिछली सरकार पर बेतहाशा कर्ज लेने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में इस पर भी सबकी निगाह टिकी है कि वह किस तरह से वित्तीय प्रबंधन करते हैं। पिछली सरकारों का हर साल बजट घाटे का रहता है। इस बार के बजट में कितना घाटा रहेगा, यह भी देखना होगा। विकास के लिए कितना बजट रहेगा और कर्मचारियों-पेंशनरों पर कितना खर्च होगा, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होगी। मुख्यमंत्री लगातार व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आने की बात कह रहे हैं। वह इसके लिए कई कड़े फैसले लेने के अलावा कई नई योजनाओं को भी सामने ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed