फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal boxing league by professional boxing association in Mandi himachal pradesh

हिमाचल: मुक्केबाजों के लिए होगी बॉक्सिंग लीग, हर पंच पर बरसेगा पैसा

Sun, 05 Sep 2021 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Sep 2021 07:15 PM IST
सार

एसोसिएशन हिमाचल में बॉक्सरों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करेगा। आने वाले समय में हिमाचल बॉक्सिंग लीग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
himachal boxing league by professional boxing association in Mandi himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में बॉक्सिंग को बढ़ावा और उसे व्यावसायिक रूप देने के लिए हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष शिव कुमार चौधरी और महासचिव मान सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन को इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त है। एसोसिएशन हिमाचल में बॉक्सरों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करेगा। आने वाले समय में हिमाचल बॉक्सिंग लीग करवाई जाएगी। बॉक्सरों को हर मुकाबले में इनामी राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन


रविवार को सुंदरनगर में इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष मुरलीधर राजा की वर्चुअल अध्यक्षता में पर्यवेक्षक और अंतरराष्ट्रीय रेफरी सूरज ठाकुर की देखरेख में गठन किया गया। एसोसिएशन का चीफ सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल को बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे और शिव चौधरी को बॉक्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष और मान सिंह ठाकुर (मंडी) को महासचिव चुना गया। 
विज्ञापन


कुल्लू के मानक ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऊना के मुनीष द्विवेदी को उपाध्यक्ष, शिमला के विक्रांत गौतम और सोलन के रविंद्र पंवर को संयुक्त सचिव, किन्नौर के उपेंद्र नेगी को सह सचिव, मंडी के भूप सिंह राव को कोषाध्यक्ष, मंडी के राजेश ठाकुर एवं महेश शर्मा को प्रेस सचिव, मंडी के ललित कुमार और गोपाल ठाकुर को कानूनी सलाहकार, हमीरपुर के डॉ. आलोक को मेडिकल चेयरमैन और शिमला के रमेश चौहान को आईओसी चेयरमैन चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के सूरज ठाकुर, दीपक शर्मा, विनोद कुमार, दत्तराम, राजा ठाकुर, राजेश शर्मा, तिलक ठाकुर, श्याम ठाकुर और बलविंद्र सोढी, लाहौल स्पीति के सुशील क्रोफा और अर्जुन सिंह, सोलन के पुनीत ठाकुर, शिमला के हरीश शर्मा, कुल्लू के मोती लाल, धर्मवीर, ऊना के सचिव रुक्टा, बिलासपुर के संजीव गौतम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed