फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Both employees of private hospital succumbed to coronavirus chain reaction

हिमाचल: कोरोना चेन रिएक्शन का शिकार हुए निजी अस्पताल के दोनों कर्मचारी

Sun, 12 Apr 2020 09:43 AM IST
Krishan Singh राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Apr 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Both employees of private hospital succumbed to coronavirus chain reaction
कोरोना वायरस - फोटो : social media

हिमाचल के सोलन जिले के झाड़माजरी में निजी अस्पताल के दोनों कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चेन रिएक्शन का शिकार हुए हैं। अस्पताल में उपचार को पहुंचे हेलमेट निर्माता कंपनी के निदेशक सीधे इन कर्मचारियों के संपर्क में आए थे। उस समय इनके पास कोरोना संक्रमण से बचने के खास उपकरण भी नहीं थे। कोरोना संक्रमित तीन लोग इनसे मिले, जिसकी वजह से ये दोनों कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

विज्ञापन


इस अस्पताल को करीब एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था। कोरोना वायरस ने झाड़माजरी में सबसे पहले हेलमेट निर्माता कंपनी के निदेशक की पत्नी को अपना शिकार बनाया था। यह महिला करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी, जिसे 30 मार्च को निजी अस्पताल में लाया गया। लेकिन तब तक महिला की पहचान कोरोना पॉजिटिव के रूप में नहीं हुई थी। यह महिला अस्पताल में दाखिल हुई तो उपचार से पहले सीधे रिसेप्शन पर जाना पड़ा और उसके बाद जरूरी परीक्षण के लिए तकनीकी सहायक के पास।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, हेलमेट निर्माता कंपनी के संस्थापक निदेशक व उनकी पत्नी भी बुखार से पीड़ित होने के बाद 29 मार्च को इसी अस्पताल में उपचार के लिए आए थे, जिनकी रिपोर्ट बाद में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अस्पताल का शुरुआती भार सीधे रिसेप्शन पर होने की वजह से ये दोनों भी सबसे पहले वहीं गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर में बदल दिया था और चिकित्सक समेत आठ कर्मचारियों को अस्पताल में ही रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें रिस्पेसनिस्ट व लैब तकनीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग पूरी एहतियात के साथ काम कर रहा है। सभी अस्पतालों में कार्यरत गैर चिकित्सकीय स्टाफ को स्वच्छता व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इन सभी को मास्क और अन्य जरूरी उपकरणों के साथ ड्यूटी देने को कहा गया है ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed