फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal board topper sonika free education in college.

मदद को बढ़े हाथ, मुफ्त में होगी सोनिका की पढ़ाई

Mon, 08 Feb 2016 08:30 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
himachal board topper sonika free education in college.

गरीब मेधावी छात्रा सोनिका की मदद को पांवटा कॉलेज प्रशासन भी आगे आया है। सोनिका को कॉलेज में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। किताबें भी कॉलेज की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी। पांवटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार भारद्वाज तथा पीटीए अध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा कि जब तक सोनिका पांवटा कालेज में पढ़ेगी, मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


इसका पूरा खर्च कॉलेज की पीटीए कमेटी उठाएगी। कॉलेज का स्टॉफ भी छात्रा का भविष्य बनाने में मदद करेगा। इस मौके पर पांवटा कॉलेज के अधीक्षक संदीप बतरा, पीटीए कमेटी अध्यक्ष संतोष सैनी, शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष मधुकर डोगरी मौजूद रहे। पांवटा के युवा मजदूर नेता तथा समाज सेवक प्रदीप चौहान ने छात्रा सोनिका को सोमवार को 11 हजार सहायता राशि का चैक प्रदान किया।
विज्ञापन


सीए विरेंद्र भाटिया और भावना ने किया मार्गदर्शन- सोनिका सोमवार को पांवटा के सीए विरेंद्र भाटिया तथा एक प्रतिष्ठित इकाई में कार्यरत सीए भावना दुआ से कार्यालय में जाकर मिलीं। दोनों छात्रा का मागदर्शन किया। सोनिका भी सीए बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश शिक्षक महासंघ ने की 5000 की मदद- नाहन (सिरमौर)। प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी डा. मामराज पुंडीर ने सोनिका को 5 हजार रुपये अपनी ओर से देने की घोषणा की है।

कुल्लू कॉलेज की प्रो. डोलमा ने सोनिका को दिए बीस हजार

himachal board topper sonika free education in college.

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सिरमौर के पांवटा क्षेत्र की गरीब मेधावी छात्रा की मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। लाहौल- स्पीति जिले के गौशाल गांव की प्रो. फुंचोग डोलमा ने सोमवार को सोनिका के बैंक खाते में 20 हजार रुपये की राशि जमा की है। अमर उजाला में सोनिका को लेकर प्रकाशित खबर के बाद फुंचोग डोलमा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रो. डोलमा वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में इतिहास की प्रोफेसर हैं।

इससे पहले भी वह कई बार जरूरतमंदों की मदद कर चुकी है। प्रो. डोलमा ने बताया कि आर्थिकी तंगी के कारण सोनिका की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समाज में आर्थिक तौर पर मजबूत सभी वर्गों से सोनिका के लिए मदद की अपील की है। उन्होंने अमर उजाला का भी आभार प्रकट किया कि वह जरूरत मंद लोगों के लिए सहारा बनकर उनकी समस्याओं को प्रकाशित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed