फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: 1750 candidates passed in DEleD part one and 1573 in two, examination results declared

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Fri, 01 Apr 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर-2021 में संचालित की गई डीएलएड भाग-1 और 2 परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: 1750 candidates passed in  DEleD part one and 1573 in two, examination results declared
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर-2021 में संचालित की गई डीएलएड भाग-1 और 2 परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार डीएलएड भाग-1 बैच 2020-22 में 2182 अभ्यर्थी अपीयर हुए। बोर्ड ने 1750 अभ्यर्थियों को पास, जबकि 265 अभ्यर्थियों को री-अपीयर घोषित किया। परीक्षा परिणाम 81.13 फीसदी रहा है। डीएलएड भाग-2 बैच 2019-21 में 1854 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। 1573 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि 66 परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर घोषित किया गया है। परिणाम 84.89 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन


जिन परीक्षार्थियों को री-अपीयर आई है और पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं। वे 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिवेल्यूएशन के लिए 500 रुपये, जबकि री चैकिंग के लिए 400 रुपये शुल्क के साथ 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। री-अपीयर के लिए अभ्यर्थी 1100 रुपये शुल्क के साथ 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने वाले आवेदन ही बोर्ड की ओर से स्वीकार किए जाएंगे। रिवेल्यूएशन के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके परीक्षा में कम से कम 20 फीसदी अंक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed