{"_id":"645e2f5406fd1027cc07098b","slug":"himachal-bjp-will-prepare-a-roadmap-before-the-lok-sabha-elections-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा तैयार करेगी रोडमैप, नई दिल्ली में हुई बैठक में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा तैयार करेगी रोडमैप, नई दिल्ली में हुई बैठक में मंथन
Fri, 12 May 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 May 2023 05:52 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई बैठक में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार करने पर फैसला हुआ है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने और राजनीतिक संगठन के विषय पर चर्चा करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई बैठक में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार करने पर फैसला हुआ है। चारों सीटों पर पार्टी की जीत को लेकर चिंतन किया गया।
विज्ञापन
वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सांसद के रूप में चुनाव जीते हैं। कांगड़ा से वरिष्ठ भाजपा नेता किशन कपूर और हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटें जीती थीं। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली थी। कांगड़ा में भाजपा ने 477623, मंडी में 405559, हमीरपुर में 399572 और शिमला में 327515 के मार्जिन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन