फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp spokesperson baldev tomar allegations on state government

Himachal BJP: बलदेव तोमर बोले- कांग्रेस राज में पनप रहा खनन माफिया, हिमाचल में बड़े अपराध

Fri, 04 Aug 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि साल के पहले छह महीनों में प्रदेश में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों का आंकड़ा दस हजार को पार कर गया है।

विज्ञापन
himachal bjp spokesperson baldev tomar allegations on state government
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के राज में हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया पनप रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश में अपराध की दर में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में अवैध खनन की दृष्टि से 7 महीने के भीतर 4,360 मामले सामने आए हैं। खनन माफिया के 7 मामले कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजे गए हैं। इसके अलावा 854 चालान विभिन्न न्यायालयों में भेजे गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा खनन अधिनियम में 29 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि साल के पहले छह महीनों में प्रदेश में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों का आंकड़ा दस हजार को पार कर गया है। जनवरी से जून तक मर्डर के 45, दुष्कर्म के 177 सहित कुल 10142 मामले दर्ज हुए हैं। प्रदेश पुलिस ने नशे पर नकेल कसने की मुहिम जारी रखी है और छह माह में कुल 1230 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


इस अवधि में जिला शिमला में आठ, जिला बिलासपुर में छह और जिला चंबा में चार मामलों के साथ कत्ल के कुल 45 मामले सामने आए हैं। जिला मंडी में नौ और जिला ऊना व बीबीएन क्षेत्र में चार-चार मामलों के साथ हत्या के प्रयास के कुल 34 मामले दर्ज किए गए हैं। जिला मंडी में 27, कांगड़ा में 23 और सिरमौर में 21 मामलों के साथ प्रदेश में छह माह में दुष्कर्म के कुल 177 मामले दर्ज हुए हैं। एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत शिमला में 278, मंडी में 150 और कुल्लू में 142 मामलों के साथ प्रदेश में कुल 1230 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्साइज एक्ट के तहत जिला मंडी में 243, कांगड़ा में 228 और चंबा में 209 मामलों के साथ प्रदेश में कुल दर्ज मामलों का आंकड़ा 1714 रहा है। छह माह के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ के कुल 248 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें जिला मंडी में 42, जिला कांगड़ा में 41 और जिला शिमला में 27 मामले सामने आए हैं। फोरेस्ट एक्ट के तहत 74 मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान चोरी की 361 वारदातें हुईं, जिनमें जिला सोलन में 51, सिरमौर में 44 और ऊना में 42 मामले दर्ज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed