फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP sent invitation to Amit shah.

हिमाचल आएंगे राजनाथ सिंह और अमित शाह!

Fri, 22 Aug 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 22 Aug 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP sent invitation to Amit shah.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बरोहा, हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को न्योता भेजा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों पर रखी बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सत्ती ने कहा कि लोस चुनाव में भाजपा को लीड दिलाने वाले अव्वल बूथों को सम्मानित किया जाएगा। 70 बूथों का चयन हुआ है। कांगड़ा का टल्ला बूथ 95 प्रतिशत बढ़त के साथ प्रदेश भर में नंबर एक स्थान पर रहा।
विज्ञापन


हमीरपुर का समीरपुर बूथ दूसरे और ज्वालाजी का छौंट बूथ तीसरे नंबर पर रहा। सत्ती ने कहा कि लोस चुनावों में कांग्रेस की नकारात्मकता के साथ नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच को वोट दिया है। साथ ही वीरभद्र सिंह के कुशासन भरे डेढ़ वर्ष के खिलाफ वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह को उनके बूथ पर और उनकी पत्नी को मंडी में हराकर कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचा है। भाजपा ने विस चुनावों के हार के बाद ही अगले विस चुनावों की तैयारी शुरू कर दी थी। लोस की चार सीटों तथा विस के उपचुनाव में जीत हासिल करना इसका नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed