फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp restores party membership of chetan bragta supporters

Himachal BJP: चुनावी मजबूरी में भाजपा का यू टर्न, अब चेतन बरागटा के समर्थक भी भाजपा में शामिल

Sun, 14 Aug 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

10 कार्यकर्ताओं को दो दिन पहले भाजपा में शामिल किया गया, जबकि 35 अन्य निष्कासित पूर्व पदाधिकारियों को भी भाजपा में अब शामिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
himachal bjp restores party membership of chetan bragta supporters
चेतन बरागटा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की मजबूरी में भाजपा ने फिर यू टर्न लिया है। पिछले दिनों चेतन बरागटा को भाजपा में वापस लिया गया तो अब उनके 45 समर्थकों को भी इस सत्तारूढ़ दल में शामिल कर लिया गया है। जुब्बल-कोटखाई से चेतन के अब सभी समर्थकों की भाजपा में वापसी हो गई है। 

विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में टिकट न मिलने पर चेतन बरागटा ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस दौरान चेतन समेत उनके सभी समर्थकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। कई नेताओं और पदाधिकारियों को तो छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। मगर अब भाजपा में ये सभी नेता वापस ले लिए हैं। 
विज्ञापन


10 कार्यकर्ताओं को दो दिन पहले भाजपा में शामिल किया गया, जबकि 35 अन्य निष्कासित पूर्व पदाधिकारियों को भी भाजपा में अब शामिल कर दिया गया है। बरागटा सहित समर्थकों की वापसी से जुब्बल-कोटखाई में एक बार फिर से नए राजनीतिक सम्मीकरण बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने सभी की सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना जारी की है। भाजपा आईटी सेल के पूर्व संयोजक चेतन बरागटा ने सभी कार्यकर्ताओं की बहाली के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed