{"_id":"64b7ce7c1ac40b014e0f6d78","slug":"himachal-bjp-rajeev-bindal-appointed-17-district-presidents-see-full-list-here-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नौ जिला अध्यक्ष हटाए, आठ को दोबारा सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नौ जिला अध्यक्ष हटाए, आठ को दोबारा सौंपी कमान
Wed, 19 Jul 2023 07:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:04 PM IST
सार
बुधवार को उन्होंने नौ जिला अध्यक्षों को हटा दिया। इनके स्थान नए अध्यक्षों को नियुक्त किया है। आठ संगठनात्मक जिलों में फिर से पुराने जिला अध्यक्षों को कमान दी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आखिर पार्टी के 17 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों पर बहुप्रतीक्षित फैसला ले लिया। बुधवार को उन्होंने नौ जिला अध्यक्षों को हटा दिया। इनके स्थान पर नए अध्यक्ष नियुक्त किए, जबकि आठ पुराने जिला अध्यक्षों को कमान दी। मंडी संसदीय क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांगड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार के करीबियों को तरजीह दी है। शिमला संसदीय क्षेत्र में बिंदल ने ज्यादातर अपनी पसंद के जिला अध्यक्ष बनाए हैं। यह फैसला आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन
चंबा में जसवीर सिंह नागपाल, कांगड़ा में चंद्रभूषण नाग, कुल्लू में भीम सेन, मंडी में रणवीर सिंह, हमीरपुर में हरीश शर्मा, ऊना में मनोहर लाल शर्मा, सोलन में आशुतोष, शिमला में विजय परमार और किन्नौर में संजीव हारा को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। विधानसभा चुनाव में अपने-अपने जिलों में अच्छे नतीजे न दे पाने की ज्यादातर जिला अध्यक्षों पर गाज गिरी है। हटाए गए ये जिला अध्यक्ष अब प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
अब चंबा जिला के अध्यक्ष के रूप में धीरज नरयाल, कांगड़ा में सचिन शर्मा, कुल्लू में अरविंद चंदेल, हमीरपुर में देशराज शर्मा, ऊना में बलबीर चौधरी, सोलन में रत्न सिंह पाल, मंडी में निहाल चंद, शिमला में प्रेम ठाकुर और किन्नौर में यशवंत नेगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नूरपुर में रमेश राणा, देहरा में संजीव शर्मा, पालमपुर में हरिदत्त शर्मा, लाहौल-स्पीति में राजेंद्र बौद्ध, बिलासपुर में स्वतंत्र सांख्यान और सिरमौर में विनय गुप्ता को दोबारा कमान दी गई है। दो कार्यकारी अध्यक्षों महासू में अरुण फाल्टा और सुंदरनगर में हीरा लाल को भी अच्छे प्रदर्शन पर दोबारा से जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी भी बदलेगी, मंडलों के अध्यक्ष भी
राजीव बिंदल जल्दी ही भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों को भी बदलेंगे। मंडलों के अध्यक्ष मानसून के बाद बदल सकते हैं। राज्य कार्यकारिणी को पहले बदलने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल चुकी है।