फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP President will be announced before 20th december says cm jairam thakur

भाजपा को बीस दिसंबर से पहले मिल जाएगा नया अध्यक्ष: जयराम

Sun, 01 Dec 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/बालीचौकी (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/बालीचौकी (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
himachal BJP President will be announced before 20th december says cm  jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल भाजपा को 20 दिसंबर से पहले नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान का आदेश मिलने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सीएम रविवार को सराज विस क्षेत्र के बागाचनोगी दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनावों का शेड्यूल जारी हो गया है। 20 दिसंबर से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

विज्ञापन


जब सवाल पूछा गया कि नया प्रदेशाध्यक्ष किस जिले से होता तो सीएम मुस्कुराकर मजाकिया लहजे में बोले - नया अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से ही होगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान के आदेश मिलते ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। केंद्रीय नेताओं से इसको लेकर चर्चा हुई है। हाईकमान के आदेश कब मिलेंगे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। अपने दौरे के दौरान सीएम ने बागाचनोगी और भाटकिधार में 13 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और शुभारंभ किए। 
विज्ञापन


धूमल ने सराज को दी नाबार्ड की पहली सड़क : सीएम
सीएम जयराम ने बागाचनोगी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी याद किया। कहा कि पहले जब वह विधायक थे तो बागानोगी भाटकीधार में पैदल टूअर होता था। तीन से चार दिन लग जाते थे। खुशी है कि उस वक्त के सीएम प्रो प्रेम कुमार धूमल ने नाबार्ड की पहली सड़क सराज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि अपने क्षेत्र की एक सड़क लिखकर दो, जिसका बनना जरूर है। मैंने शिल्ली बागी, शिवाखड्ड, बागाचनोगी से कलगी सड़क लिखकर दी थी। उस वक्त पांच करोड़ 42 लाख से यह सड़क बननी थी। नाबार्ड में पहली सड़क उन्हीं की देन है। अब तो पंडोह तक सड़क जुड़ी है। 


देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बना सीएम
सीएम ने कहा कि शायद न मैंने सोचा था और शायद आपने सोचा था कि मैं सीएम बनूंगा। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सीएम बना। उन्होंने स्थानीय देवी-देवताओं और जनता का आभार जताया। कहा कि भले ही इस क्षेत्र में सीएम बनने के बाद देरी से पहुंचा हूं, लेकिन खुशी है कि यहां विकास तीव्र गति से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed