फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp president statement over encroachment cases in himachal

सतपाल सिंह सत्ती बोले- अवैध कब्जों पर सरकार को ठोस निर्णय लेने की जरूरत

Fri, 25 May 2018 08:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 25 May 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp president statement over encroachment cases in himachal

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अवैध कब्जों पर सरकार को ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। कसौली गोली कांड पर फजीहत झेल रही प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार का बचाव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पिछली सरकारों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में अवैध निर्माण और अवैध कब्जों को प्रोत्साहित करने की नीति को गलत करार दिया और इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया। सत्ती ने वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछली सरकारों के ही रवैये के चलते आज यह स्थिति आ गई है कि अवैध
विज्ञापन


कब्जा करने वाले महिलाओं तक पर गोली चल रहे हैं। पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकारों को सख्त स्टैंड लेना चाहिए था। कहा कि जयराम सरकार कोर्ट के आदेश को पालन कराते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी। सत्ती ने आगे कहा कि अवैध निर्माण और अवैध कब्जों को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ  सबसे पहले कार्रवाई होनी चाहिए।

26 मई मनेगा मोदी सरकार के गठन का जश्न

himachal bjp president statement over encroachment cases in himachal

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई न होने के कारण ही कसौली जैसी दुर्घटना हुई। वहीं,  सत्ती ने आरोप लगाया कि कुछ देश विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनें इसलिए कांग्रेस देश व प्रदेश में जातिवाद का जहर घोलकर साम्प्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि ऐसी शक्तियों को भाजपा मुंहतोड़ जवाब देगी। वहीं, गोलीकांड के बाद पुलिस प्रशासन के रवैये को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि गोली चलने के बाद पुलिस प्रशासन को आरोपी से लड़ते नजर आना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सत्ता में चार साल पूरा करने के मौके पर 26 मई से होने वाले जश्न के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू करेंगे, वहीं भाजपा प्रदेश व्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी जिसमें मंत्रियों

और विधायकों से लेकर पूर्व विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों और इस दौरान केंद्र से हिमाचल को  मिले तोहफों के बारे में पत्रक बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस जश्न में कई केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। 

शिमला को मिलेगा 24 घंटे पानी

himachal bjp president statement over encroachment cases in himachal

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनके दामों में बढ़ोतरी के कारण हुई है और केंद्र सरकार इसका हल निकालने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि डीजल और पैट्रोल की कीमतों का असर जीवन की हर चीज पर पड़ता है।

ऐसे में इनकी कीमतें नियंत्रित होना जरूरी है।सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में पेयजल संकट के लिए निगम में 31 सालों तक काबिज रही कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया।

कहा कि मौजूदा सरकार ने सतलुज से पानी लाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है और शीघ्र ही शिमला वासियों को चौबीसों घंटे पानी मिलेगा।उन्होंने पेयजल संकट के बीच नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट के चीन दौरे पर कहा कि वह सैर सपाटे के लिए नहीं बल्कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए वहां जा रही हैं।

मोदी गुणगान के बजाए सच बोलें सत्ती : चौहान

himachal bjp president statement over encroachment cases in himachal

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को पीएम नरेंद्र मोदी का गुणगान करने पर खरी-खरी सुनाई है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि सत्ती झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

हर हिमाचली भाजपा से जानना चाहता कि मोदी की ओर से 2014 लोकसभा चुनाव में किए गए सभी वादे क्या पूरे हो गए हैं। महंगाई रोकने, भ्रष्टाचार का खात्मा, काला धन वापसी, स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू करने, स्मार्ट

सिटी बनाने, बुलेट ट्रेन चलाने व गंगा सफाई योजना के धराशायी होने पर पीएम नरेंद्र मोदी अब चुप क्यों हैं। चौहान ने सत्ती से पूछा कि क्या उनकी नजर में पेट्रोल की कीमतें अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed