फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp president Rajeev Bindal said party makes list of ration donation

हर बूथ पर राशन दान करने वालों की सूची बनाएगी भाजपा: बिंदल

Thu, 26 Mar 2020 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Mar 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp president Rajeev Bindal said party makes list of ration donation
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी हर बूथ पर राशन दान करने वाले सज्जनों की सूची बनाएगी और अभावग्रस्त परिवारों को भी चिह्नित करेगी। प्रदेश में कर्फ्यू और लॉकडाउन के दृष्टिगत किसी भी गरीब और अभावग्रस्त परिवार को राशन की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन


भाजपा ने संगठन स्तर पर एक विशेष योजना ‘भारत लॉकडाउन के दौरान सेवा’ तैयार की है। इसे एक-दो दिन में अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा ग्रास रूट स्तर पर पदाधिकारियों को कार्य आवंटित कर तैनात कर रही है। बिंदल ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर परिवार की राशन और आवश्यक वस्तुओं की चिंता कर रही है। संगठन भी अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर प्रदेश के 7793 बूथों में कम से कम 5 दानदाता प्रति पोलिंग बूथ की सूची प्रदेश भाजपा तैयार करेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में भोजन के बिना न रहे। बूथ स्तर पर दानदाताओं और अभावग्रस्त लोगों की सूची बनाने का कार्य बूथ पालक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्षों के जिम्मे सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारियों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 
बिंदल ने कहा कि दानदाता और अभावग्रस्त लोगों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन ने जिला प्रभारियों को दी है। जिला प्रभारी अपने-अपने पालक जिलों में दानदाताओं और अभावग्रस्त परिवारों की सूचियां तैयार कर संसदीय क्षेत्रवार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्षों कृपाल परमार, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, राम सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र, संजीव कटवाल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और रतन पाल शिमला संसदीय क्षेत्र को सौंपेंगे।


प्रदेश उपाध्यक्ष इन संकलित सूचियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सूचीबद्ध कार्य करने वाले पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सूचीबद्ध करने का यह कार्य घर से बाहर निकले बिना फोन पर ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed