{"_id":"602e6daa8ebc3ee95d575371","slug":"himachal-bjp-president-present-report-card-before-jp-nadda-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल भाजपा अध्यक्ष कश्यप ने नड्डा के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष कश्यप ने नड्डा के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड
Fri, 19 Feb 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में भाजपा की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने धर्मशाला में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष संगठन का रिपोर्ट कार्ड रखा। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा ग्रामसभा से विधानसभा की पूर्णता के लिए लक्ष्यों को प्राप्त करने की ओर बढ़ेगी। 20 फरवरी से 5 मार्च तक संसदीय क्षेत्रों से मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व, पानी वाले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सड़क वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के अनुभवों से लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा भाव से कार्य कर रहे थे। प्रदेश भाजपा ने भी सूबे में 516500 खाने के पैकेट, 113974 परिवारों को सूखा राशन, 2297695 फेस कवर, पीएम केयर फंड में 19216801 और सीएम रिलीफ फंड में 84986998 राहत राशि देकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
इन्हीं सेवा कार्यों को मंडल स्तर तक की ई-बुक में संकलन किया है। वर्चुअल बैठकों के माध्यम से प्रदेश से लेकर पन्ना प्रमुख तक संवाद स्थापित किया गया। प्रदेश भाजपा ने इस कार्यसमिति की बैठक से पहले तक लगभग 9500 बैठकें की हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश में पहला ऐसा राज्य बना, जिसने ई विस्तारक योजना के माध्यम से ढाई लाख कार्यकर्ताओं का सत्यापन कर डाटा डिजिटलाइजेशन का काम किया है। उन्होंने कहा कि अटल टनल का निर्माण प्रदेश को सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत करेगा।
विज्ञापन