फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp president and loksabha MP suresh kashyap statement over ease of doing business

कारोबार सुगमता रैंकिंग में हिमाचल 7वें पायदान पर पहुंचा : कश्यप

Sun, 06 Sep 2020 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp president and loksabha MP suresh kashyap statement over ease of doing business
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 7वें पायदान पर पहुंच गया है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में यह रैंकिंग सार्वजनिक की।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश ने नौ स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है। यह केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सरकार की ओर से बड़े सुधार किए गए हैं, जिसमें धारा 118 के मामलों का ऑनलाइन आवेदन, श्रम कानूनों में सुधार करना, एकल खिड़की प्रणाली को मजबूत करना और सीएम हेल्पलाइन 1100 जैसे अनेक बड़े फैसले शामिल हैं।
विज्ञापन


यह सरकार जनता और परिस्थिति के प्रति उत्तरदायी है। कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। हमेशा झूठ बोलकर अपनी छवि को सुधारने का प्रयास करती है, पर सच सामने आ ही जाता है। कांग्रेस को अपने सवालों का जवाब खुद ही मिल जाता है, जब जनता और भारत सरकार हिमाचल की जयराम सरकार के अच्छे कार्यों पर स्वयं मुहर लगाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed