फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP: Preparations for JP Nadda's road show intensified, Saudan held a five-hour meeting

हिमाचल भाजपा: जेपी नड्डा के रोड शो की तैयारियां तेज, सौदान ने पांच घंटे ली बैठक

Thu, 07 Apr 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 07:15 PM IST
सार

गुरुवार को  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पांच घंटे तक बैठक भी की। नौ अप्रैल को विधानसभा गेट से पीटरहॉफ तक नड्डा का रोड शो होगा। इसके बाद पीटरहॉफ के बाहर मैदान में जनसभा होगी। 

विज्ञापन
Himachal BJP: Preparations for JP Nadda's road show intensified, Saudan held a five-hour meeting
जेपी नड्डा के रोड शो की तैयारियां तेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शनिवार को शिमला में होने वाले रोड शो की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए खुद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बीते बुधवार को शिमला पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पांच घंटे तक बैठक भी की। नौ अप्रैल को विधानसभा गेट से पीटरहॉफ तक नड्डा का रोड शो होगा। इसके बाद पीटरहॉफ के बाहर मैदान में जनसभा होगी। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद शिमला पहुंच रहे नड्डा के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में पीएम मोदी और नड्डा के बड़े फोटो लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे फोटो भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा, नगर निगम चुनाव को लक्षित कर चुना शिमला 
शिमला नगर निगम चुनाव को लक्षित कर भी रोड शो के लिए शिमला को चुना गया है। मई मेें नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसमें भाजपा हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि इससे मिशन रिपीट के लिए हौसला बढ़ेगा। विधानसभा चुनाव के लिए भी नड्डा दुर्गाष्टमी के मौके पर यहां से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed