फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

भाजपा के सीएम चयन पर बंटे दिखे खेमे, दोनों जगह एक सवाल कौन होगा मुख्यमंत्री

Fri, 22 Dec 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Dec 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

भाजपा के मुख्यमंत्री चयन को लेकर शिमला की ठंडी फिजाओं में सियासत गर्मा गई है। पार्टी प्रदेश कार्यालय के साथ पर्यवेक्षकों के आगमन को सजा पीटरहॉफ होटल सत्ता की दो धुरियों की तरह बना रहा। मुख्यमंत्री रेस में सबसे आगे माने जा रहे जयराम के समर्थक पीटरहॉफ में थे। 

विज्ञापन


दोपहर बाद प्रेम कुमार धूमल के राजधानी की परिधि में पहुंचने से माहौल में और तपिश आ गई। सत्ता में वापसी कर चुकी पार्टी दिनभर चली गतिविधियों में मुख्यमंत्री के नाम पर धड़ों में बंटी दिखी। 
विज्ञापन


सियासी हलचलों ने साबित किया कि नड्डा, शांता और धूमल खेमे से इतर पार्टी में जयराम के नाम से नए कैंप की नींव रखी गई है। इस नींव पर अगर मुख्यमंत्री के नाम की इमारत खड़ी हुई तो पार्टी की सियासत में नया मोड़ आएगा। धूमल रेस में पिछड़े तो सबसे बड़ा झटका उनके लिए साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चेहरे पर बने सस्पेंस का अजब खौफ भी दिखा

himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 9 बजे से हलचल है। कार्यकर्ताओं के जमावड़े के साथ विधायक राजीव बिंदल सहित पहली बार जीते कुछ नए चेहरे करीब 11 बजे पहुंचे। माहौल खुशनुमा था, लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे पर बने सस्पेंस का अजब खौफ भी दिखा। 

जयराम की बुधवार शाम को समीरपुर में प्रेम कुमार धूमल के आवास पर हुई बैठक पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय थी। जयराम को किसने भेजा? धूमल क्या मान गए? क्या जयराम ही सीएम होंगे? ऐसे कई सवाल थे, जिनपर अलग-अलग राय दिखी। 

कुछ जयराम के समीरपुर दौरे को केंद्र के आदेश के तहत बता रहे थे। उनका मानना था कि वे मुख्यमंत्री तय हो गए हैं। कुछ का कहना था कि जयराम इसलिए गए कि उन्हें नड्डा ने भेजा। 

अपनी अपनी राय रखने के बाद हर किसी में टूरिज्म विभाग के होटल पीटरहॉफ जाने की होड़ दिखी। पर्यवेक्षकों के पहुंचने से पहले हर कोई अग्रिम पंक्ति में अपनी जगह बना लेना चाहता था।

पीटरहॉफ में दिखा उत्साह

himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

प्रदेश कार्यालय से इतर पीटरहॉफ में सुबह देरी से हुई। दोपहर एक बजे तक इक्का-दुक्का विधायक बाहर लॉन में धूप सेंकते दिखे। कमरों में हीटर लगाकर मंडी-कुल्लू के विधायकों का जमावड़ा लगा रहा। कांगड़ा वाले विधायक अलग-अलग घूम रहे थे। 

दोपहर बाद प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती आए तो सब उनको ताकने लगे। प्रदेश महामंत्री संगठन उनको साथ ले गए। सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद थे। संसदीय क्षेत्र के विधायक उनके साथ थे। 

करसोग के हीरालाल, लाहौल से रामलाल मार्कंडेय, झंड़ूता से जेआर कटवाल, सुंदरनगर से राकेश जम्वाल, द्रंग से जवाहर ठाकुर समर्थकों के साथ उनके साथ थे। इस बीच, गुलदस्तों से भरी एक गाड़ी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सत्ती मीडिया प्रभारी महेंद्र धर्माणी के साथ जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट रवाना हुए। 

पर्यवेक्षकों के पहुंचते ही नारेबाजी

himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। पर्यवेक्षकों के आगमन को लेकर पीटरहॉफ शाम तीन बजे तक पूरी तरह से भर गया था। शाम साढ़े तीन बजे तक सांसद रामस्वरूप अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ पर्यवेक्षकों के आगमन को तैयार हुए।

पर्यवेक्षकों निर्मला सीतारमण के साथ नरेंद्र तोमर और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय के पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ तनाव भी दिखा। पर्यवेक्षकों के पहुंचने के साथ पार्टी की नारेबाजी शुरू हुई।

वरिष्ठ नेताओं को समझाने के बावजूद कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए। पार्टी के समर्थन में नारेबाजी के बीच नरेंद्र तोमर ने पुलिस के दस्ते से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। जयराम भी दोनों पर्यवेक्षक के साथ थे।

धूमल-जयराम समर्थकों में जुबानी जंग

himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

होटल में प्रवेश के बाद भी जब धूमल समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी से नहीं रुके तो माहौल में तनाव भरने लगा। जयराम ठाकुर के समर्थकों ने धूमल के खिलाफ  हल्ला बोल दिया। इन्होंने दो टूक कहा कि अगर हारे हुए नेता को सीएम बनाते हो तो प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को भी मंत्री पद दे दो।

दोनों तरफ  के कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन माहौल में गर्माहट बनी रही। इससे पहले होटल के बाहर धूमल के स्वागत में कई पदाधिकारी और विधायक खड़े रहे। पर्यवेक्षकों के साथ सांसद रामस्वरूप सहित तमाम विधायक भीतर चले गए थे।

धूमल के पहुंचते ही उनके पक्ष में नारे लगने लगे। धूमल के पक्ष में नारेबाजी के बीच विधायक विपिन परमार और प्रदेश सचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने धूमल का स्वागत किया। नारों के साथ ही धूमल ने होटल में प्रवेश किया। धूमल ने इस बीच वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। 

जयराम के सीएम बनने की अटकलों के बीच मंडी में जश्न

himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

ईधर,  की जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच पूरा बल्ह क्षेत्र जश्र में डूब गया। घाटी के भाजपाइयों के साथ ही कांग्रेसियों ने भी जश्न मनाया। इस खबर से पूरे जिला में खुशी का माहौल है।

मुख्य  बाजार नेरचौक में भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर व लड्डू बांटकर ख़ुशी का इजहार किया।  इस खुशी में कांग्रेसी भी शामिल हुए। नेरनौक व्यापार मंडल के अमृतपाल, राजेंद्र पाल गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, वीरेंद्र लखन पाल, महेंद्र सिंह आदि ने इस अवसर पर खूब जश्र मनाया।

चमकने लगीं सिराज की सड़कें

himachal bjp meeting for the selection of cm candidate

विधानसभा चुनाव मेें सिराज से भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर की लगातार 5वीं बार जीत और उनके सीएम पद की दौड़ में शामिल होने के बीच क्षेत्र में विकास को गति दी जा रही है। सिराज में लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है।

यहां की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और सुधार का काम शुरू कर दिया है। सड़कों के गड्ढों को मिट्टी और बजरी से भरा जा रहा है। सड़कों के आसपास रंग-रोगन का कार्य भी किया जा रहा है।

हालांकि, एसडीओ संजय शर्मा का कहना है कि यह रूटीन वर्क है। इसके चलते सिराज की सड़कों का सुधार किया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि यह कार्य पहले क्यों नहीं शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed