{"_id":"64ca52ebf9cd90361903f303","slug":"himachal-bjp-media-prabhari-sanjay-sharma-press-conference-in-dharamshala-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: भाजपा मीडिया सह प्रभारी बोले- सीएम और मंत्रियों में तालमेल की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: भाजपा मीडिया सह प्रभारी बोले- सीएम और मंत्रियों में तालमेल की कमी
Wed, 02 Aug 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:32 PM IST
सार
संजय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सीएम और मंत्रियों में समन्वय नहीं है। आलम यह है कि सीएम दिल्ली जाते हैं तो मंत्री उनसे पहले दिल्ली पहुंचे होते हैं।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि आपदा के समय में भी प्रदेश सरकार की ओर से राजनीति की जा रही है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे को लेकर शिमला से जारी प्रेस रिलीज में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का नाम लिखा गया और उनकी मात्र उपस्थिति दर्शाई गई।
विज्ञापन
जबकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष आपदा से हुए सारे नुकसान की रिपोर्ट रखी है। संजय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सीएम और मंत्रियों में समन्वय नहीं है। आलम यह है कि सीएम दिल्ली जाते हैं तो मंत्री उनसे पहले दिल्ली पहुंचे होते हैं।
विज्ञापन
संजय शर्मा ने कहा कि अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि प्रदेश में 68 सुरंगें बनाई जा रही हैं, जिसमें से 15 किलोमीटर लंबी 11 सुरंगों का कार्य पूरा हो चुका है, 27 टनल का कार्य जारी है। जबकि 30 टनल पाइप लाइन में हैं, जिनका भी जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने शाहपुर से सिंहुता मार्ग के लिए 52 करोड़ रुपये जारी किए हैं। आपदा से हुए नुकसान को लेकर गडकरी ने प्रदेश को 400 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। इसमें से 80 करोड़ रुपये वह दिल्ली जाते ही जारी कर देंगे। इस दौरान जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा और प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु मौजूद रहे।