फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP: List of bhitarghati in by elections ready, sent to high command

हिमाचल भाजपा: उपचुनावों में भीतरघात करने वालों की सूची तैयार, हाईकमान को भेजी

Thu, 16 Dec 2021 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

भाजपा ने उपचुनाव में भीतरघात करने वालों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में किसने किसे कहां-कहां नुकसान पहुंचाया है। ऐसे तमाम लोगों के नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने इन नामों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। 

विज्ञापन
Himachal BJP: List of bhitarghati in by elections ready, sent to high command
हिमाचल भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने उपचुनाव में भीतरघात करने वालों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में किसने किसे कहां-कहां नुकसान पहुंचाया है। ऐसे तमाम लोगों के नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने इन नामों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। अब इन पर केंद्रीय नेतृत्व को ही फैसला लेना है। हालांकि, इस सूची को गोपनीय रखा गया है। हाल ही में हुए मंडी लोकसभा सीट सहित अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा हलकों के उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है, जिसके बाद हाल ही में कोर ग्रुप की बैठक में यह तय किया गया है कि उपचुनाव में नुकसान पहुंचाने वालों के नाम अनुशासन समिति को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


अनुशासन समिति ही इन पर कार्रवाई लेने के संबंध में निर्णय लेगी। अब प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने चारों सीटों पर नुकसान पहुंचाने वाले कई नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं। इनमें कुछ पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, मौजूदा एवं पूर्व पदाधिकारियों के नाम भेजे गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि यह मामला हाईकमान के ध्यान में लाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ही इस संबंध में फैसला लेगा। 
विज्ञापन


खुद एक्शन लेने से बच रही प्रदेश भाजपा
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में हुई हार के मामलों में प्रदेश भाजपा खुद एक्शन लेने से बच रही है। प्रदेश भाजपा को जुब्बल-कोटखाई में कार्रवाई करना भी भारी पड़ा है। पूर्व मंत्री के बेटे चेतन बरागटा समेत यहां मंडल के कई नेताओं और पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मगर ये नेता पूरी तरह से बगावत पर उतारू हो गए हैं। चेतन बरागटा ने तो शिमला नगर निगम के चुनाव से पहले शिमला शहर में बैठकों के दौर शुरू कर दिए हैं। वह भाजपा के खिलाफ निगम वार्डों में अपने प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी में हैं। ऐसे मेें चुनावी साल से पहले प्रदेश भाजपा नेताओं पर कार्रवाई के मामले में खुद कोई जोखिम नहीं लेना चाह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed