{"_id":"628f6e581cdade231801e999","slug":"himachal-bjp-karyasamiti-baithak-on-6-june-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP Meeting: हमीरपुर को मिलेगा अधिमान, धूमल का भी पूरा मान-सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP Meeting: हमीरपुर को मिलेगा अधिमान, धूमल का भी पूरा मान-सम्मान
Fri, 27 May 2022 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 May 2022 10:40 AM IST
सार
हमीरपुर में 6 और 7 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। 6 जून को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत शाम को कोर कमेटी की बैठक होगी। 7 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी साल में प्रदेश सरकार ने मिशन रिपीट के लिए रूठों को मनाने और गिले-शिकवे दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में करीब एक दशक के बाद 6 और 7 जून को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला में हिमाचल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है। पूर्व में वर्ष 2011 में हमीरपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
दरअसल, कुछ दिन पूर्व हिमाचल कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित रैली के दौरान जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दो बार के मुख्यमंत्री धूमल की वर्तमान सरकार में बेकद्री हो रही है। सुक्खू के इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा में काफी हलचल है। बीते 23 मई को मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत पूरी सरकार धूमल की शादी की 50वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम के बहाने हमीरपुर पहुंची और दूरियों को पाटने व एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
अब हमीरपुर में 6 और 7 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। 6 जून को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत शाम को कोर कमेटी की बैठक होगी। 7 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार के मिशन रिपीट एजेंडा, संगठन और सरकार के कार्यों पर चर्चा और अब तक की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
इस बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तैयारियों को लेकर समीक्षा भी कर चुके हैं। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन समेत प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य हिस्सा लेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक हमीरपुर में 6-7 जून को होगी। इससे पहले यह बैठक 24 नवंबर को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई थी।