फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP Jan Aakrosh Rally in Dharamshala jairam thakur statement

Jairam Thakur: जन आक्रोश रैली में बोले जयराम- कांगड़ा को नहीं मिला हक, भाजपा सरकार में थे चार मंत्री

Mon, 18 Dec 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Dec 2023 05:57 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने महज एक साल के कार्यकाल में ही 14 हजार करोड़ का लोन ले लिया, लेकिन विकास किया नहीं।

विज्ञापन
Himachal BJP Jan Aakrosh Rally in Dharamshala jairam thakur statement
धर्मशाला पुलिस मैदान में भाजपा की जन आक्रोश रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को धर्मशाला में जन आक्रोश रैली में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने 15 विस क्षेत्रों वाले कांगड़ा को उसका जायज हक नहीं दिया। हमारी सरकार थी तो कांगड़ा से चार मंत्री थे। मंडी से कांग्रेस का एकमात्र विधायक है, उसे भी कुछ नहीं मिला। कांगड़ा-मंडी के साथ वर्तमान सरकार ने अन्याय किया। एक साल पूरा होने पर कांगड़ा को दूसरा मंत्री मिला है।

विज्ञापन


जिसे खुद मंत्री पद मिला, अब वह सफाई देते कह रहे हैं कि कांगड़ा को उसका हक मिल गया। आपदा के कारण 1,500 से अधिक परिवार बेघर हुए। 500 से अधिक लोग मरे। एक साल में 1500 से अधिक सरकारी संस्थानों पर ताले लगाए, पांच साल में पांच लाख रोजगार देने का वायदा करने वाली कांग्रेस सरकार ने एक ही झटके में 10 हजार आउटसोर्स कर्मियों को बाहर निकाल दिया। प्रदेश की जनता के साथ इतना कुछ गलत होने पर भी धर्मशाला में कांग्रेस सरकार ने एक साल का जश्न समझ से परे है।
विज्ञापन


कांग्रेस की चुनावी गारंटियां झूठ निकली, इसके चलते प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने एक साल के जश्र से किनारा किया। प्रियंका शिमला में सारा दिन धूप सेंकती रही, लेकिन जश्न में शामिल नहीं हुईं। पूर्व की सरकार में लोन लेने पर जयराम ने कहा कि वर्ष 2017 में पूर्व सरकार हमारे लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं छोड़ गई थी। भाजपा सरकार ने दो साल में 6 हजार हजार लोन प्रदेश में विकास कार्यों के लिए लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू सरकार ने महज एक साल के कार्यकाल में ही 14 हजार करोड़ का लोन ले लिया, लेकिन विकास किया नहीं। जनता को मोदी की गारंटियों पर भरोसा है। अभी केंद्र सरकार ने एक दशक पूरा किया है, अब दूसरा दशक भी पूरा होगा। तीन राज्यों के चुनाव के नतीजों के दिन कांग्रेस सरकार ने विधायक दल की बैठक बुलाकर शिमला में एलईडी स्क्रीन और ढोल नगाड़ों की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पराजित होने पर चोरी छिपे सारा सामान गाड़ी में लोड कर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed