{"_id":"6298f2396d13f7538e2df4e8","slug":"himachal-bjp-ganesh-dutt-removed-the-tweet-after-getting-a-call-from-bjp-state-president-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप का फोन आने के बाद गणेश दत्त ने हटाया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप का फोन आने के बाद गणेश दत्त ने हटाया ट्वीट
Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
सार
गणेश दत्तने गुरुवार को सफाई दी कि उन्होंने 40 साल से पार्टी को खून-पसीने से सींचा है। इसे आंशिक रूप से भी नुकसान न हो, इस बारे में वह सजग हैं। कहा कि जब उन्होंने ट्वीट किया तो प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का उन्हें फोन आया कि उनके इस ट्वीट के गलत अर्थ निकाले जा
रहे हैं।
विज्ञापन
हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का फोन आने के बाद हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने ट्वीट हटा दिया है। गणेश दत्त ने गुरुवार को सफाई दी कि उन्होंने 40 साल से पार्टी को खून-पसीने से सींचा है। इसे आंशिक रूप से भी नुकसान न हो, इस बारे में वह सजग हैं। कहा कि जब उन्होंने ट्वीट किया तो प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का उन्हें फोन आया कि उनके इस ट्वीट के गलत अर्थ निकाले जारहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल उसे डिलीट कर दिया। गणेश दत्त ने वीरवार को सोशल मीडिया पर फिर सफाई दी कि उनके एक ट्वीट पर कुछ प्रतिक्रियाएं आई हैं। उनके ट्वीट का सीधा अर्थ यह है कि वे मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें पार्टी सिस्टम के अनुसार काम करना है। निजी स्वार्थ को छोड़कर पार्टी के हित को सर्वोपरि रखना है। शिमला मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने के अवसर पर हुई रैली ऐतिहासिक रही है। सभी नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश को अंगीकार करें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मिशन रिपीट करें। यह संदेश था, बाकी कुछ नहीं।
विज्ञापन
क्या है मामला
हिमफेड के अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश दत्त ने भी मोदी की रैली पर ट्वीट किया था कि हिमाचल भाजपा में कुछ लोग सर्वेसर्वा बनने के चक्कर में पार्टी सिस्टम को हाइजेक कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति पार्टी के लिए घातक है। ऐसे लोगों पर लगाम लगाना चाहिए।
विज्ञापन